फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इतिहास में पहली बार, काशी विश्वनाथ मंदिर की सप्तर्षि आरती हुई बाहर

Tue, 27 Oct 2020 04:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 27 Oct 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
Kashi vishwanath mandir Saptarshi Aarti was perform first time in history
गोरक्षपीठ में हुई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने हुई काशी विश्वनाथ के सप्तर्षि आरती। - फोटो : अमर उजाला

विजयादशमी के महापर्व पर गोरक्षपीठ में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की सप्तर्षि आरती का अनुष्ठान कराया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में सप्तर्षि आरती का अनुष्ठान रविवार को गोरखपुर में संपन्न हुआ।

Kashi vishwanath mandir Saptarshi Aarti was perform first time in history

काशी विश्वनाथ मंदिर के इतिहास में यह पहला मौका है, जब बाबा की सप्तर्षि आरती काशी से बाहर आयोजित की गई। रविवार को गोरक्षपीठ का प्रांगण सप्तर्षि आरती के मंत्रों से गुंजायमान हो उठा। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं सीएम योगी आदित्यनाथ पूरे आयोजन के दौरान मौजूद रहे।

Kashi vishwanath mandir Saptarshi Aarti was perform first time in history
काशी विश्वनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।

काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी ने कहा कि सप्तर्षि आरती का गोरक्षनाथ पीठ में होना समाज की धार्मिक भावनाओं में ऐतिहासिक परिवर्तन का संकेत है। महंत परिवार के सदस्यों द्वारा दीक्षित मंत्र से सप्त ऋषियों का आह्वान हर रोज किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kashi vishwanath mandir Saptarshi Aarti was perform first time in history
काशी विश्वनाथ मंदिर

विशिष्ट विधान के कारण ही सप्तर्षि आरती सिर्फ और सिर्फ श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग में ही संपन्न होती है। संकठा घाट स्थित आत्मावीरेश्वर को काशी विश्वनाथ की आत्मा माना गया है।

विज्ञापन
Kashi vishwanath mandir Saptarshi Aarti was perform first time in history
- फोटो : अमर उजाला।

इसलिए आत्मावीरेश्वर मंदिर में भोग और आरती के समस्त विधान काशी विश्वनाथ मंदिर के विधान के अनुसार ही होते हैं। ब्राह्मणों के चयन से लेकर आरती संपन्न कराने तक की जिम्मेदारी सतुआ बाबा आश्रम के महामंडलेश्वर संतोष दास ने निभाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed