फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: पिता के अत्याचार से परेशान युवती की मदद को आगे आए सोनू सूद, रीढ़ की हड्डी की हुई सफल सर्जरी

Mon, 26 Oct 2020 04:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 26 Oct 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
successful surgery of broken Spinal cord bone tb of bhadohi girl request help to sonu sood in Karnal
भदोही की युवती को मिली सोनू सूद की मदद। - फोटो : अमर उजाला

अभिनेता सोनू सूद की मदद से रविवार को एक 22 साल की युवती सफल सर्जरी हो गई। युवती भदोही जिले की है, और उसका इलाज हरियाणा के करनाल में हुआ है। युवती ट्विटर के जरिए सोनू सूद से मदद मांगी थी। इसके बाद अभिनेता ने मदद का आश्वासन दिया था। देखें अगली स्लाइड्स...।

successful surgery of broken Spinal cord bone tb of bhadohi girl request help to sonu sood in Karnal

युवती भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के घोसिया नगर स्थित एक मोहल्ले की रहने वाली है। युवती दिल्ली के एक ब्यूटी पार्लर में नौकरी करती थी। लॉकडाउन के दौरान 22 अप्रैल को जब वह बस से अपने घर जा रही थी तो रास्ते में उसकी बस पलट गई थी। इस दौरान उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। तब से वह न उठ सकती थी, न चल सकती थी और न ही बैठ सकती थी।

successful surgery of broken Spinal cord bone tb of bhadohi girl request help to sonu sood in Karnal
सोनू सूद - फोटो : Social Media

उसके पिता द्वारा भी उस पर अत्याचार किया जा रहा था। सन 2012 में मां का देहांत के बाद 2013 में पिता ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। जब विरोध किया तो बिना कपड़ों के ही छत से फेंक दिया था। बाद में पिता ने घर से निकाल दिया तो वह सहेली की मदद से दिल्ली के एक ब्यूटी पार्लर में नौकरी कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
successful surgery of broken Spinal cord bone tb of bhadohi girl request help to sonu sood in Karnal
युवती की हुई सफल सर्जरी। - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन के कारण उसे घर वापस लौटना पड़ा। हादसे में बोन टीबी के (रीढ़ की हड्डी टूटना) हादसे के बाद से वह तब से घर पर ही थी। 22 अक्तूबर को यूपी के मंदावली अस्पताल से उपचाराधीन युवती को एंबुलेंस द्वारा करनाल लाया गया, जिसकी यहां रविवार को सर्जरी की गई।

विज्ञापन
successful surgery of broken Spinal cord bone tb of bhadohi girl request help to sonu sood in Karnal
सोनू सूद - फोटो : Social Media

सोनू सूद की टीम भी लगातार फोन करके हालात जान रही है। अस्पताल के न्यूरो रिकवरी विभाग के टीम सदस्य जसबीर ने बताया कि ऑपरेशन सफल रहा। सर्जरी के कारण युवती से बात नहीं करवा सकते।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed