फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: मसीहा के स्वागत में झूमने को तैयार काशी, चर्च सजे, ईसाई समुदाय क्रिसमस को लेकर उत्साहित

Wed, 23 Dec 2020 03:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 23 Dec 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
Kashi ready to dance to welcome Messiah church adorned Christian community excited about Christmas
तेलियाबाग चर्च में हुई सजावट। - फोटो : अमर उजाला।

क्रिसमस को लेकर गिरजाघरों में अलग-अलग कार्यक्रम हो रहे हैं। मंगलवार को शहर के विभिन्न चर्चों में कैंडल लाइट सर्विस, कैरोल सिंगिंग और नाट्य प्रस्तुति हुई। यीशु आया जमी पे नाचे सारा आसमान... अमन के राजकुमार तेरा हो अभिषेक... इन्हीं गीतों के साथ बेटलफल गास्पल चर्च में कैंडल लाइट सर्विस के तहत गीत गाते हुए सभी मसीही हाथों में कैंडल लेकर चर्च के बाहर जब पहुंचे तो ऐसा लगा तारे जमी पे आए गए हों।

Kashi ready to dance to welcome Messiah church adorned Christian community excited about Christmas

कैरोल गीत ने फिजा में अपनी रूहानियत घोल दी। चर्च के पास्टर एंड्रू थामस की अगुवाई में क्रिसमस ट्री के गीत गाए गए। ऐसे ही क्रिसमस सेलिब्रेशन के पूर्व कई आयोजन पादरी सैम जोशुआ सिंह की अगुवाई में सिगरा स्थित सेंट पॉल चर्च में किया गया। जिसमें सिगरा क्रिश्चियन बॉयज की टोली ने कैरोल सिंगिंग की। चर्च ऑफ बनारस की ओर पादरी बेन जॉन की अगुवाई में शहर में कई जगहों पर डोर-टू-डोर कैरोल सिंगिंग का दौर चला। रामकटोरा चर्च में पादरी आदित्य कुमार की अगुवाई में डोर-टू-डोर कैरोल सिंगिंग का आयोजन किया गया। वहीं सुंदरपुर स्थित ईसीआई चर्च की ओर से पास्टर नवीन ज्वॉय व पास्टर दशरथ पवार के संयोजन में क्रिसमस के गीत धूमधाम से गाया गया।

Kashi ready to dance to welcome Messiah church adorned Christian community excited about Christmas

तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप
शहर के चर्चों में क्रिसमस कि धूम है। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ चर्चों में क्रिसमस ट्री, कैंडल लाइट सर्विस व क्रिसमस ड्रामा आदि के आयोजन जोर शोर से किए जा रहे हैं। शहर के विभिन्न इलाकों में रहने वाले मसीही परिवारों में भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kashi ready to dance to welcome Messiah church adorned Christian community excited about Christmas

बाहर रहने वाले परिवार के लोग घरों पर आने शुरू हो गए हैं। मसीही कॉलोनियों में प्रभु यीशु के जन्म के गीत गाए जा रहे हैं। सिगरा स्थित क्रिश्चियन कंपाउंड में रहने वाले मसीही परिवार टोली बनाकर घर-घर जाकर कैरोल सिंगिंग कर रहे हैं। उनमें यीशु आगमन को लेकर खासा उत्साह है। 24 दिसंबर की रात यह टोली कैरोल सिंगिंग कंसर्ट का आयोजन करने वाली है।

विज्ञापन
Kashi ready to dance to welcome Messiah church adorned Christian community excited about Christmas

बच्चों ने सजाया क्रिसमस ट्री
मिशन कंपाउंड निवासी अनुराग थोमस बताते हैं कि क्रिसमस में अब सिर्फ दो दिन बचे हैं, घर में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बेटी सुजैन ने क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए अपने हाथों से छोटे-छोटे उपहार तैयार किए हैं। वहीं शायन बच्चों के लिए अलग-अलग फ्लेवर के केक तैयार करने में जुटी है। 24 की रात हम सब कैरोल सिंगिंग के बाद परिवार के लोगों के साथ प्रभु की प्रार्थना करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed