फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ओडिशा के बालेश्वर के गुलाबी पत्थर से चमकेगा काशी विश्वनाथ धाम, मुख्यमंत्री योगी ने किया निरीक्षण

Wed, 23 Dec 2020 12:04 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 23 Dec 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Kashi Vishwanath Dham will shine with pink stone of Baleshwar Odisha CM Yogi inspected in varanasi
काशी विश्वनाथ दरबार पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ में दर्शन-पूजन के बाद काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि विश्वनाथ धाम में ओडिशा के बालेश्वर का गुलाबी पत्थर लगना शुरू हो गया है।

Kashi Vishwanath Dham will shine with pink stone of Baleshwar Odisha CM Yogi inspected in varanasi
काशी विश्वनाथ कारिडोर के विकास कार्यों का निरीक्षण कर सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी में पंचायत चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की। उन्होंने सुशासन दिवस पर 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संवाद में हर मंडल में किसानों का कार्यक्रम आयोजित करने पर चर्चा की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पंचायत चुनाव से पहले किसानों को नए कृषि कानून के फायदे बताने होंगे।

Kashi Vishwanath Dham will shine with pink stone of Baleshwar Odisha CM Yogi inspected in varanasi
टाउनहाल में मल्टी लेवल पार्किंग का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

किसानों को बरगलाने वालों के मंसूबों को नाकाम करने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ता कृषि कानून पर चर्चा करें। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इसके अलावा बेनियाबाग में निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग का निरीक्षण किया। टाउनहाल के रैनबसेरे का हाल देखकर उन्होंने वहां जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kashi Vishwanath Dham will shine with pink stone of Baleshwar Odisha CM Yogi inspected in varanasi
टाउनहाल स्थित रैन बसेरा में लोगों से बात करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि सुशासन दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के किसानों से वर्चुअल संवाद करेंगे। इस दौरान किसानों के बैंक खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि भी भेजेंगे। ऐसे में सभी ब्लॉक और मंडल स्तर पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ आयोजन कर किसानों को आमंत्रित किया जाए।

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Dham will shine with pink stone of Baleshwar Odisha CM Yogi inspected in varanasi
मऊ में कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

इससे पहले किसानों की चौपाल करके उन्हें प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में आमंत्रित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन दिवस पर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं व कामों का प्रचार-प्रसार भी करें। संगठन के कार्यकर्ता घर-घर सरकार के कामों की चर्चा करें और इसके लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ता को सक्रिय किया जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed