फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kashi Dev Deepawali: एक दिन में साफ नहीं हुई 84 घाटों की गंदगी, कहीं फूल तो कहीं पड़े दीये

Wed, 02 Dec 2020 01:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 02 Dec 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
Kashi Dev Deepawali: 84 ghats were not cleaned in one day flowers and lamps dirt at ganga ghats of varanasi
गंगा में सफाई करते नगर निगम के सफाई कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

देव दीपावली के अगले दिन वाराणसी नगर निगम ने घाटों पर सफाई अभियान शुरू किया है। एक दिन में सभी 84 घाट अभी साफ नहीं हुए हैं। इसके लिए नगर निगम आज भी सफाई अभियान चलाएगा। मंगलवार को राजघाट से लेकर रविदास घाट तक साफ-सफाई का अभियान चलाया गया। देखें तस्वीरें...।

Kashi Dev Deepawali: 84 ghats were not cleaned in one day flowers and lamps dirt at ganga ghats of varanasi
ललिता घाट पर फैली गंदगी। - फोटो : अमर उजाला

गंगा के उस पार देव दीपावली के अगले दिन जलने के बाद दीये जस के तस पड़े रहे। कुछ घाटों पर दीयो में डाला गया तेल फैलने से गंदगी पसरी हुई थी। घाटों पर चारों तरफ माला-फूल पड़े थे, जिन्हें सफाईकर्मी साफ करने में लगे रहे।

Kashi Dev Deepawali: 84 ghats were not cleaned in one day flowers and lamps dirt at ganga ghats of varanasi
घाट पर पड़े दीये। - फोटो : अमर उजाला

नगर निगम के प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामसकल यादव ने बताया कि अधिकांश घाट साफ कर दिए गए हैं। जो बचे हैं, वह आज साफ करा दिए जाएंगे। इसके अलावा शहर के कुंडों-चौराहों और सड़कों पर भी सफाई कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kashi Dev Deepawali: 84 ghats were not cleaned in one day flowers and lamps dirt at ganga ghats of varanasi

अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान
नगर आयुक्त गौरांग राठी के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। रविंद्रपुरी से अस्सी नाला तक पूरे क्षेत्र से सभी ठेले, गुमटी वालों को हटवा कर वेंडिंग जोन में व्यवस्थित किया गया। सभी अतिक्रमण को तोड़ते हुए 900 रुपये का जुर्माना लगाया गया। माधोपुर कॉलोनी में रैंप तोड़ने के लिए मकान मालिक को निर्देश दिया गया।

विज्ञापन
Kashi Dev Deepawali: 84 ghats were not cleaned in one day flowers and lamps dirt at ganga ghats of varanasi
क्रूज पर सवार पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी हुए थे शामिल
देव देपावली के दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए थे। उन्होंने राजघाट पर पहला दीया भी जलाया था, इसके बाद काशी में दीये जलाने का सिलसिला शुरू हुआ था। पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया, साथ ही काशी विश्वनाथ धाम का भी निरीक्षण किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed