Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सतरंगी रोशनी में नहाई काशी: शंखनाद और मंत्रोच्चार के साथ मनाया त्योहार, जमकर हुई आतिशबाजी; तस्वीरें

Tue, 10 Nov 2026 01:48 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 10 Nov 2026 01:48 PM IST
सार

सतरंगी रोशनी से काशी के घाट, मंदिर और प्रमुख मार्ग जगमगा उठे। दीपावली पर पूरे शहर में उत्सव का माहौल रहा। घरों और प्रतिष्ठानों में दीप जलाए गए। गंगा घाटों पर शंखनाद और मंत्रोच्चार के बीच दीपोत्सव मनाया गया। रंग-बिरंगी झालरों और दीपों की रोशनी से धर्मनगरी की छटा देखते ही बन रही थी।

विज्ञापन
Kashi bathed kaleidoscope lights Festival celebrated blowing conch shells and chanting of mantras
वाराणसी में गंगा आरती में दिखा दीपावली का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला

कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर शिव की नगरी काशी असंख्य दीपों की रोशनी में नहा उठी। मंदिर से लेकर घाट, प्राचीन गलियां, वरुणा पार की नई कॉलोनियों तक जब एक साथ असंख्य दीप जले तो नन्हे दीपों के आगे अमावस का अंधियारा मिट गया। 



गांव से लेकर शहर तक ऐसा नजारा दिखा जैसे आसमान के सभी तारे और नक्षत्र एक साथ काशी में उतर आए हों।शाम होते ही घाटों, देवालयों, चौराहों और मकानों की मुंडेरों पर सजे दीपों की कतारें जगमगाने लगीं। नई विद्युत झालरों की सतरंगी रोशनी और माटी के दीयों की सात्विक चमक के बीच समूचा शहर ‘तमसो मा ज्योतिर्गम्य’ के उद्घोष से गुंजायमान रहा। 

Trending Videos
Kashi bathed kaleidoscope lights Festival celebrated blowing conch shells and chanting of mantras
दीपावली में जमकर हुई आतिशाबाजी। - फोटो : अमर उजाला

उत्सव की शुरुआत देवालयों और आश्रमों में विशेष दीपदान के साथ हुई। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के कोने-कोने में लाखों दीप जलाए गए। अन्नपूर्णा मंदिर में भक्तों ने दीप जलाकर दिवाली मनाई। धर्म संघ प्रांगण स्थित स्थित मणि मंदिर में वेदपाठी बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कतारबद्ध होकर दीप जलाए। 

Kashi bathed kaleidoscope lights Festival celebrated blowing conch shells and chanting of mantras
मंदिरों में हुई आकर्षक सजावट। - फोटो : अमर उजाला

मच्छोदरी स्थित स्वामी नारायण मंदिर में महिलाओं व युवतियों ने रंगोली के मध्य दीपकों की आकर्षक शृंखला सजाई। सतुआ बाबा आश्रम, गुरुधाम मंदिर और संतमत अनुयायी आश्रम (मठ गड़वाघाट) में संतों और गृहस्थों ने मिलकर दीपदान किया। छतों से गगन चूमते रॉकेट, रंग-बिरंगे अनार और आतिशबाजियों की गूंज ने रात भर शहर को जगाए रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kashi bathed kaleidoscope lights Festival celebrated blowing conch shells and chanting of mantras
काशी विश्वनाथ धाम में जले असंख्या दीप। - फोटो : अमर उजाला

शुभ-लाभ का महाअनुष्ठान, बही-खातों और गैजेट्स का हुआ पूजन : संध्या काल में स्थिर वृषभ लग्न आते ही घर-घर में ऐश्वर्य की अधिष्ठात्री मां महालक्ष्मी, रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान श्रीगणेश और धनाध्यक्ष कुबेर का षोडशोपचार विधि से पूजन संपन्न हुआ। घरों में श्रीसूक्त, कनकधारा स्तोत्र और लक्ष्मी चालीसा के सस्वर पाठ से वातावरण गूंजता रहा। लोगों ने सोने-चांदी और अन्य धातुओं की भी पूजा की। 

विज्ञापन
Kashi bathed kaleidoscope lights Festival celebrated blowing conch shells and chanting of mantras
बच्चों ने जमकर की मस्ती। - फोटो : अमर उजाला

व्यापारियों व उद्यमियों ने परंपरागत बही-खातों का रोली, अक्षत और कमल पुष्पों से पूजन कर नए संवत के व्यापार का श्रीगणेश किया गया। नई पीढ़ी के व्यापारियों ने लैपटॉप, कंप्यूटर और बिलिंग मशीनों पर स्वास्तिक बनाकर नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत की। पूजनोपरांत कायस्थ समाज ने अपनी कलम और दवात को तीन दिनों तक यम द्वितीया तक के लिए विश्राम दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed