फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करवा चौथ: अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने 14 घंटे रखा निराजल व्रत, चंद्रदेव के किए दर्शन; पतियों ने दिए उपहार

Sat, 11 Oct 2025 06:31 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 11 Oct 2025 06:31 AM IST
सार

Karwa Chauth: वाराणसी में करवा चौथ को लेकर काफी उत्साह देखने को मिली। महिलाओं ने निराजल व्रत रखा, इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। चांद को देखते ही हर-हर महादेव का नारा गूंज उठा।

विज्ञापन
Karwa Chauth Married women observe 14-hour fast for eternal happiness visit moon husbands give gifts
बनारस में मनाया गया करवा चौथ। - फोटो : अमर उजाला

करवा चौथ का पर्व पर शुक्रवार को सुहागिनों ने भक्ति और उल्लास में डूबी रहीं। 14 घंटे निराजल व्रत रखा। बादलों की लुकाछिपी के बीच जैसे ही चांद नजर आया तो चलनी की ओट से चंद्रदेव के दर्शन किए और अर्घ्य दिया। कृतिका नक्षत्र और सिद्धियोग में महिलाओं ने चंद्रदेव, करवा माता के साथ शिव दरबार में पूजा की। सोलह शृंगार कर घरों और कॉलोनियों के साथ ही मंदिरों में भी करवा चौथ की विधिवत पूजा की और कथा का श्रवण कर अखंड सौभाग्य की कामना की।

Karwa Chauth Married women observe 14-hour fast for eternal happiness visit moon husbands give gifts
पूजन से पहले महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

सुहाग की मंगलकामना के लिए सुहागिन करवा चौथ व्रत की तैयारी में जुटी रहीं। सुबह स्नान कर जल, अक्षत, पुष्प, द्रव्य लेकर व्रत का संकल्प लिया और पूजा की। शाम ढलते ही चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए महिलाएं परिवार के साथ छतों पर इकट्ठा होने लगीं। 

Karwa Chauth Married women observe 14-hour fast for eternal happiness visit moon husbands give gifts
करवा चौथ का पूजन करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
खासकर सिंधी, पंजाबी और मारवाड़ी बहुल कॉलोनी संतरघुवर नगर, अमर नगर, सिद्धगिरी बाग, महमूरगंज आदि इलाकों में समूह में महिलाओं ने परंपरानुसार करवा चौथ की पूजा की। रात में 8:03 बजे बादल की ओट से चांद आसमान में नजर आया तो उनके चेहरे पर अलग उत्साह दिखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth Married women observe 14-hour fast for eternal happiness visit moon husbands give gifts
पतियों के लिए रखा निराजल व्रत। - फोटो : अमर उजाला

पहले चंद्रदेव को चलनी से देखा। पूजन के बाद पहला अर्घ्य चंद्रमा को अर्पित किया। इसके बाद लोक मान्यतानुसार के अनुसार व्रत रखकर पूजन किया। महिलाओं ने चौथ माई की कथा सुनीं और फल, मिठाई आदि का भोग लगाकर करवा फेरने की रस्म निभाई। 

विज्ञापन
Karwa Chauth Married women observe 14-hour fast for eternal happiness visit moon husbands give gifts
चांद को देख एक-दूसरे से हुआ इशारा। - फोटो : अमर उजाला

पति के हाथों से जल पीकर व्रती महिलाओं ने व्रत का पारण किया। उधर, पांडेयपुर स्थित दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में करवा चौथ की पूजा के लिए महिलाओं भीड़ रही। व्रत पूरा होने के बाद महिलाओं ने शिवालयों और गणेश मंदिरों में भी दर्शन पूजन किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed