{"_id":"5bd4ab2ebdec22697652aa67","slug":"karwa-chauth-2018-wife-fast-for-her-husband-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करवाचौथः रात में चमका प्रीत का चांद, सुहागिनों ने पति का दीदार कर खोला व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथः रात में चमका प्रीत का चांद, सुहागिनों ने पति का दीदार कर खोला व्रत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 28 Oct 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
अखंड सौभाग्य की कामना के साथ बनारस में शनिवार को सुहागिनों ने करवाचौथ का पर्व पूरी श्रद्धा के साथ मनाया। सुहाग की लंबी आयु की कामना के साथ महिलाओं ने निर्जल व्रत रखा और शाम को चांद का और चलनी की ओट से अपने पति का दीदार कर व्रत तोड़ा। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
varanasi
- फोटो : amar ujala
पूरे सोलह शृंगार में विधि विधान से पूजा की, बड़ों का आशीर्वाद लिया। चंद्र देव को अर्घ्य देकर सुहागिनों ने अपना व्रत पूरा किया। करवाचौथ का व्रत था तो शृंगार में तो वैसे भी कोई कमी नहीं छोड़नी थी।
varanasi
- फोटो : amar ujala
कुछ सुहागिनें लाल जोड़े में तो कुछ शादी के लहंगे में तैयार हुईं। सुहागिनों का साज शृंगार देखकर तो एकबारगी चांद भी शरमा गया। दिन भर व्रत के बाद शाम से ही सजने संवरने की तैयारी शुरू हो गई। कई महिलाएं तो करवाचौथ के इस दिन को खास बनाने के लिए पार्लर से तैयार हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
ये उत्साह पहली बार करवाचौथ का व्रत रखने वाली नई नवेली सुहागिनों में खास तौर पर रहा। पूजा के दौरान सुहागिनों ने करवाचौथ की कथा सुनीं। कई जगहों पर सामूहिक तौर पर महिलाओं ने करवाचौथ की पूजा की। पतियों ने तोहफे देकर उन्हें खुश भी किया।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
पूजा के बाद कई लोगों ने आउटिंग का प्लान भी बनाया। उधर, सोशल मीडिया पर भी करवाचौथ की धूम रही। करवाचौथ के फोटो और वीडियो फेसबुक और व्हाट्स ऐप पर वायरल होते रहे। पति के साथ सेल्फी और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब साझा की गईं।