यूपी के जौनपुर जिले में पिता और दो बेटों की सनसनीखेज वारदात हुई। ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस ने बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और दामाद को गिरफ्तार किया है। जबकि बेटे पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। मामले में एसओ समेत तीन निलंबित कर दिए गए हैं।
दरअसल, सिरकोनी के कचर्गाव अंडरपास के पास रविवार की रात किरायेदारी के विवाद में पिता और उसके दो पुत्रों की हथौड़े व रॉड से सिर कूंच कर हत्या कर दी गई। घटना से गुस्साए परिजनों और रिश्तेदारों ने हंगामा कर हाईवे जाम करने की तीन बार कोशिश की, मगर पुलिस अधिकारियों ने समझाकर शांत करा दिया।
2 of 10
जफराबाद थाना इलाके के मोहम्मदपुर कांध गांव में पिता और दो पुत्रों की हत्या के बाद रोते बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद
पुलिस ने घटनास्थल से हथौड़ा और रॉड बरामद किए हैं। वहीं, बड़े बेटे को पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पलटू राम नागर, उनके बेटे गोलू, दामाद नागमणि और अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। सुबह करीब 11 बजे एडीजी वाराणसी पीयूष मोर्डिया और डीआईजी वैभव कृष्ण ने घटनास्थल का जायजा लिया।
3 of 10
जांच के लिए पहुंचे एडीजी जोन वाराणसी पीयूष मोर्डिया और डीआईजी रेंज वाराणसी वैभव कृष्णा
- फोटो : पुलिस विभाग
एसपी डॉ. कौस्तुभ कुमार ने बताया कि आरोपी पलटू राम और नागमणि को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोलू पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। मामले में लापरवाही बरतने पर जफराबाद थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव, हल्का प्रभारी धनुषधारी पांडेय और सिपाही रामनरेश को निलंबित किया गया है।
4 of 10
घटनास्थल पर माैजूद पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
वेल्डिंग और जेसीबी की मरम्मत का काम करते थे तीनों
इमलो क्षेत्र के गांव महमदपुर कांध निवासी लालजी (55) का नेवादा अंडरपास के पास लालजी भइया इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल्स के नाम से कारखाना है। यहां पर वह वेल्डिंग और जेसीबी की मरम्मत का काम करते थे। दोनों बेटे गुड्डू (33) और यादवीर (25) भी काम में सहयोग करते थे। कारखाने में जल निगम के पाइपों पर चूड़ी पेरने का भी काम होता है।
5 of 10
तिहरे हत्याकांड की जानकारी लेते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, लालजी रविवार को जौनपुर गए थे। वहां से काम निपटाने के बाद शाम करीब 5 बजे वह कारखाना पहुंच गए। इसके बाद वह यादवीर और गुड्डू के साथ काम में जुट गए। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर गुड्डू की पत्नी सरिता देवी ने पति, ससुर और देवर के मोबाइल पर फोन किया। लेकिन तीनों के फोन नहीं उठे।