फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब काशी घूमने आएं तो 'जलज' का आनंद लेना ना भूलें, आपके लिए है कुछ खास

Mon, 24 Jun 2019 07:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 24 Jun 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
jalaj motorboat aware about aquatic organisms in ganga varanasi
जलज मोटरबोट। - फोटो : अमर उजाला

गंगा किनारे स्थित प्राचीन शहरों में से एक काशी अपने आप में हजारों इतिहास समेटे है। काशी में अनेकों धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत विद्यमान हैं। इसी कड़ी में अब गंगा में चलने वाला जलज भी शामिल हो गया है, जो यहां आने वाले पर्यटकों को लुभा रहा है। साथ ही इसमें हर्बल उत्पाद भी मिल रहे हैं।

jalaj motorboat aware about aquatic organisms in ganga varanasi

जलज मोटर बोट पर्यटकों को मां गंगा के इतिहास और गंगा नदी में पाए जाने वाले जलीय जीवों के प्रति जागरूक करने का काम कर रहा है। वाइल्ड लाइफ विभाग द्वारा गंगा नदी में संचालित किया जाने वाला मोटर बोट जलज दूरदराज से आए पर्यटकों को खूब भा रहा है।

jalaj motorboat aware about aquatic organisms in ganga varanasi

जलज मुख्य रूप से गंगा के निर्मलीकरण, जलीय जीवों और गंगा के इतिहास के बारे में काशी आए पर्यटकों को बता रहा है। वाइल्ड लाइफ की सीओ सुनीता रावत और ईशान गुप्ता ने बताया कि जलज मोटर बोट काशी और आसपास क्षेत्रों में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
jalaj motorboat aware about aquatic organisms in ganga varanasi

वाइल्ड लाइफ और पर्यटन विभाग की ओर से आने वाले देशी-विदेशी सैलानियों को जलज में सफर कराने के दौरान काशी में गंगा उत्पत्ति के बारे में जानकारी दी जा रही है। एक बार में तीस यात्रियों की क्षमता वाले जलज मोटर बोट का संचालन राजघाट से अस्सी घाट के बीच किया जा रहा है।

विज्ञापन
jalaj motorboat aware about aquatic organisms in ganga varanasi

ये है खास :

  • मोटर बोट का संचालन सोलर पैनल से किया जाता है
  • वोट में होने वाली गंदगी और इससे निकलने वाले वेस्टेज को गंगा नदी में नहीं गिराया जाता है
  • जलज में हेल्थ एंड वेलनेस पार्लर भी है। जिसमें हर्बल उत्पादों के साथ ही अचार, बाजरे और मक्के का लड्डू, शहद, हल्दी समेत अन्य देशी वस्तुएं उपलब्ध रहती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed