{"_id":"5b8ffee6867a557fe9785192","slug":"ips-officer-surendra-kumar-das-suicide-attempt-in-his-government-residence","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिंदगी की जंग हारे बलिया के रहने वाले आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदगी की जंग हारे बलिया के रहने वाले आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर/बलिया
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
ips surendra kumar das
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में एसपी पूर्वी के पद पर तैनात रहे बलिया के रहने वाले आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास ने रविवार दोपहर को अस्पताल में दम तोड़ दिया। सीएमएस राजेश अग्रवाल ने बताया कि आईपीस सुरेंद्र ने रीजेंसी अस्पताल में रविवार को 12 बजकर 19 मिनट पर अंतिम सांस ली। आईपीस की मौत की सूचना मिलते ही समूचा पुलिस विभाग व परिजन शोक में डूब गए। आगे की स्लाइड्स में देखें...
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास ने जहर खा लिया
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पांच दिनों से जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे आईपीस सुरेंद्र कुमार दास ने बुधवार सुबह कानपुर में कैंट स्थित अपने सरकारी आवास में जहर खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन और मातहत पुलिसकर्मी उन्हें उर्सला ले गए। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें सर्वोदय नगर स्थित रीजेंसी अस्पताल रेफर कर दिया। जहां लगातार उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी।
ips surendra kumar das
- फोटो : amar ujala
सुरेंद्र दास के साथी उनको बचाने के लिए दिन-रात जद्दोजहद कर रहे थे। यूपी, दिल्ली में एक्मो मशीन नहीं मिली तो साथियों ने मशक्कत कर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की मदद से मुंबई से मशीन और डॉक्टरों की टीम चार्टर प्लेन से बुलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास ने जहर खा लिया
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में रीजेंसी अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि विदेश के भी किसी हॉस्पिटल में सुरेंद्र को इलाज के लिए भर्ती कराते तो इसी तरह से इलाज किया जाता। इससे बेहतर और कुछ नहीं हो सकता था। आईपीएस सुरेंद्र के सुसाइड करने के पांच दिन बाद भी कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
ips surendra kumar das
- फोटो : amar ujala
मूलरूप से बलिया के भरौली निवासी सुरेंद्र कुमार दास (31) 2014 बैच के आईपीएस हैं। 3 अगस्त को सुरेंद्र कुमार एसपी पूर्वी बने। यहां कैंट स्थित सरकारी आवास में वह पत्नी डॉ. रवीना सिंह के साथ रहते थे। आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास के गांव जब जहर खाने वाली खबर पहुंची तो गांव के साथ ही आसपास के गांवों के लोग स्तब्ध हो गए थे। घर पर मौजूद सुरेंद्र के चाचा श्याम नारायण ने बताया था कि जहर खाने की वजह की पूरी जानकारी तो नहीं है लेकिन हो सकता है कि पत्नी से कोई विवाद हुआ हो।