प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बुधवार की सुबह योग महोत्सव के अनेक रंग देखने को मिले। गंगा घाटों से लेकर गांवों तक लोगों ने इस महोत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाया।
2 of 9
International Yoga day in Varanasi
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ने भी अपने पाठकों को योग के गुर बताने के लिए पतंजलि योग समिति के साथ मिलकर योगशाला का अयोजन किया। यहां सैंकडों की संख्या में लोग शामिल हुए। केंद्र और प्रदेश सरकार के निर्देश पर सबसे बड़ा आयोजन सिगरा स्टेडियम में हुआ।
3 of 9
International Yoga day in Varanasi
- फोटो : अमर उजाला
यहां ‘काशी योग महोत्सव’ का आयोजन किया गया। सुबह 5:30 बजे से सात बजे तक नगर के करीब चार हजार लोगों ने इसमें शिरकत किया। सारनाथ स्थित मूल कुटी गंध विहार में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने योग किया।
4 of 9
International Yoga day in Varanasi
- फोटो : अमर उजाला
यहां करीब दो हजार लोगों ने योग किया। वहीं डीरेका में योग प्रवक्ता एनके वर्मा ने योग कराया। इसके अलावा 39 जीटीसी और वायुसेना के करीब दो हजार अधिकारियों और कर्मचारियों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में हिस्सा लिया।
5 of 9
International Yoga day in Varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इस योग महोत्सव से विश्वविद्यालय भी पीछे नहीं रहे। काशी विद्यापीठ में करीब 1500, संपूर्णानंद में 500 और बीएचयू में 2500 लोगों ने योग किया। वहीं सेंट्रल जेल में करीब 2500 कैदियों ने भी योग किया।