चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज धार्मिक नगरी वाराणसी में लोगों ने मास्क लगाकर योगासन एवं प्राणायाम किया। उन्होंने ऐसा करके शहर में वायु प्रदूषण की भयंकर समस्या की तरफ ध्यान दिलाया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
2 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में गंगा किनारे स्थित शिवाला घाट पर आयोजित इस योगा अभ्यास में शामिल हुए लोगों ने दिन प्रतिदिन बढ़ते वायु प्रदूषण और स्वास्थ्य पर पड़ते घातक असर के प्रति ध्यान आकृष्ट कराने के लिए मास्क पहन कर योगा किया। बनारस के साथ साथ बंगलुरु, कोलकाता, दिल्ली और मुंबई में यह कार्यक्रम एक साथ आयोजित किया गया।
वायु प्रदूषण से बचते हुए मास्क पहन कर किये गए इस अनूठे आयोजन के बारे में क्लाइमेट एजेंडा की मुख्य अभियानकर्ता एकता शेखर ने बताया कि योगा वास्तव में हमारे शरीर को स्वस्थ रखने वाला व्यायाम है। विज्ञान ने भी विभिन्न आसनो को शारीरिक क्षमता वृद्धि के लिए काफी मददगार माना है।
4 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
लेकिन, पुरे पूर्वांचल में जिस प्रकार वायु प्रदूषण की स्थिति काफी खतरनाक स्तर पर जा पहुंची है, उसमे खुली हवा में योगा करना स्वास्थ्य के लिए घातक सिद्ध हो सकता है। बढ़ते वायु प्रदूषण के इस दौर में, इस समस्या का व्यापक समाधान दिए बगैर सरकारों द्वारा योगा को बढ़ावा देना दर असल वायु प्रदूषण की समस्या को नजरअंदाज करने जैसा है।
5 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इस कार्यक्रम में मौजूद योगा प्रशिक्षक श्री योगेश चन्द्र गुप्ता ने बताया कि योग मुख्य रूप से श्वसन आधारित व्यायाम है। इसका अभ्यास मानव शरीर में प्राणवायु का संचार करता है।