फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत-जापान की दोस्ती की मिसाल: पूर्वांचल की पहली इंटेलिजेंट बिल्डिंग 'रुद्राक्ष' बन कर तैयार, तस्वीरों में देखिए भव्यता

Mon, 07 Jun 2021 10:31 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 07 Jun 2021 10:31 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जापान और भारत की दोस्ती के प्रतीक रुद्राक्ष अंतरराष्ट्रीय कंवेंशन सेंटर बनकर तैयार हो गया है। 186 करोड़ के लागत से बना ये अत्याधुनिक कंवेंशन सेंटर पूर्वांचल की पहली इंटेलिजेंट बिल्डिंग है। 
 

विज्ञापन
India Japan Friendship Rudraksh convention centre in varanasi is first intelligent  building of purvanchal see photos
रुद्राक्ष अंतरराष्ट्रीय कंवेंशन सेंटर - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जापान और भारत की दोस्ती के प्रतीक रुद्राक्ष अंतरराष्ट्रीय कंवेंशन सेंटर बनकर तैयार हो गया है। 186 करोड़ के लागत से बना ये अत्याधुनिक कंवेंशन सेंटर पूर्वांचल की पहली इंटेलिजेंट बिल्डिंग है। रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर आग पर स्वत: काबू पाने में सक्षम है। इसमें आग लगने पर तत्काल अत्याधुनिक तकनीक के फायर फाइटर खुद  ही आग को नियंत्रित कर लेंगे। कंवेंशनन सेंटर में  बने कंपार्टमेंट व  वॉटर कर्टेन आग से सुरक्षा प्रदान करेंगे।  



मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिमेष सिंह ने बताया कि बिल्डिंग में किसी भी तरह की आग लगने पर कार्यक्रम देख रहे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने  के लिए इंटरनेशनल फायर स्टैंडर्ड के मानकों से सुसज्जित किया गया है। बिल्डिंग में आग को रोकने के लिए इसे कई कंपार्टमेंट में बांटा गया है। 450 स्क्वायर फिट पर एक स्मोक डिटेक्टर है। रुद्राक्ष में कुल 199 स्मोक  व 53 हीट  डिटेक्टर लगे हैं जो मेन फायर अलार्म एड्रेसेबल पैनल से जुड़े हैं। जिस कंपार्टमेंट में आग लगता है, वहां ख़ुद ही वाटर कर्टेन बन जाता है। रुद्राक्ष में  कुल 12 वाटर कर्टेन  लगे हैं। 

India Japan Friendship Rudraksh convention centre in varanasi is first intelligent  building of purvanchal see photos
रुद्राक्ष अंतरराष्ट्रीय कंवेंशन सेंटर - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा फायर डिटेक्ट होते ही स्वतः हॉल के दरवाजे खुल जाएंगे। धुआं होते ही स्मोक एजॉस्ट सिस्टम चालू हो जाएगा जिससे धुंआ इमारत से बाहर हो जाएगा। एलीवेटर (लिफ़्ट ) तक आग पहुंचने पर लिफ्ट खुद ही बंद हो जाएगी।  मोटोराइज्ड फायर डैम्पर सिस्टम लगे होने से सेंट्रलाइज्ड एसी का डैंपर स्वतः  ही  बंद हो जाएगा जिससे धुंआ नहीं फैलेगा। (दिल्ली के उपहार कांड में इसी डैंपर के खुले  होने से पूरे हॉल में धुंआ फैल गया था और ज़्यादातर दम घुटने से हुई थी)।  कंट्रोल रूम में बैठा व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे में पूरी इमारत  की  स्थिति को देख कर पीए सिस्टम से आवश्यक निर्देश भी दे सकता है। 

India Japan Friendship Rudraksh convention centre in varanasi is first intelligent  building of purvanchal see photos
रुद्राक्ष अंतरराष्ट्रीय कंवेंशन सेंटर - फोटो : अमर उजाला
186 करोड़ की लागत से 1,200 लोगों की क्षमता वाले रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का उद्धघाटन ज़ल्द होने वाला  है। रुद्राक्ष की डिजाइन जापान की कंपनी ओरिएंटल कंसल्टेंट ग्लोबल ने किया है। निर्माण का काम भी जापान की ही  फुजिता कॉपोरेशन नाम की कंपनी ने किया है। यहां बड़े म्यूजिक कंसर्ट, कांफ्रेंस, नाटक हो सकेंगे और प्रदर्शनियां  भी लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
India Japan Friendship Rudraksh convention centre in varanasi is first intelligent  building of purvanchal see photos
पीएम मोदी और शिंजो अबे
 जापान भारत की दोस्ती के प्रतीक रुद्राक्ष कंवेशन सेंटर की नींव 2015 में उस समय पड़ी जब जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के साथ वाराणसी आए थे। प्राचीन और जीवंत शहर को जापान ने भारत से दोस्ती का एक ऐसा नायाब तोहफा रुदाक्ष के रूप में दिया है। जहां अब बड़े म्यूजिक कंसर्ट, कांफ्रेंस, नाटक और प्रदर्शनियां  जैसे कार्यक्रम होंगे। 


 
विज्ञापन
India Japan Friendship Rudraksh convention centre in varanasi is first intelligent  building of purvanchal see photos
रुद्राक्ष अंतरराष्ट्रीय कंवेंशन सेंटर - फोटो : अमर उजाला
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर शिवलिंग की आकृति में बनाया गया है।  इसमें एल्युमिनियम के 108 बड़े पंचमुखी रुद्राक्ष लगाए गए हैं। जितना खूबसूरत ये देखने में  लग रहा है, उतनी ही इसकी खूबियां भी हैं। वाराणसी नगर निगम के बगल में तीन एकड़ (13196 स्कावायर मीटर ) में यह बना है। ग्राउंड फ्लोर और प्रथम तल को लेकर हॉल होगा जिसमें वियतनाम से मंगाई गई कुर्सियों पर 1,200 लोग एक साथ बैठ सकते है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed