{"_id":"5c863731bdec2213f754e13c","slug":"iit-bhu-student-exhibition-air-craft-and-guru-randhawa-sing-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भावी इंजीनियरों ने हवाई करतबों में दिखाई वायु शक्ति, 'हाई रेटेड गबरू' ने थिरकने पर किया मजबूर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भावी इंजीनियरों ने हवाई करतबों में दिखाई वायु शक्ति, 'हाई रेटेड गबरू' ने थिरकने पर किया मजबूर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Mon, 11 Mar 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
iit bhu
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वाराणसी के आईआईटी बीएचयू में तीन दिवसीय टेक्नोमैनेजमेंट महोत्सव टेक्नेक्स के अंतिम दिन एयर शो आकर्षण का केंद्र रहा। जिमखाना मैदान में प्रो. वीरभद्र मिश्र मेमोरियल शो में भावी इंजीनियरों ने वॉटर राकेट, ड्रोन, क्वाड कॉप्टर, सेवियर प्लेन, जेस्टर कंट्रोल सहित कई हवाई मॉडलों से करतब दिखाकर लोगों का दिल जीत लिया। वहीं, रविवार शाम को पंजाबी गायक गुरु रंधावा ने यादगार बना दिया। देखें आगे की स्लाइड्स में...
2 of 6
iit bhu
- फोटो : amar ujala
सुबह 9 बजे से शुरू होकर दो घंटे तक चले एयर शो को देखने के लिए शहर के विभिन्न इलाकों से लोग पहुंचे। इस दौरान एक के बाद एक हवाई मॉडल देखने को मिले। हाथ के पंजों से कंट्रोल करने वाले ड्रोन, ट्राईकॉप्टर, रेसिंग क्वाड ड्रोंस, रेसिंग प्लेन भी देखने को मिले।
3 of 6
iit bhu
- फोटो : amar ujala
पूरी तरह वायरलेस तकनीक पर आधारित इस एयर शो में आए दर्शकों के साथ ही अतिथियों में प्रो. विजय नाथ मिश्र, प्रो. श्रीप्रकाश शुक्ल सहित अन्य अतिथियों ने छात्र-छात्राओं के प्रयास को सराहा। ड्रोन की मदद से तिरंगे की तरह का रंग उड़ाया और फूलों की बारिश भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
iit bhu
- फोटो : amar ujala
इससे पहले स्वतंत्रता भवन में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली में एसिड अटैक का शिकार हुई लक्ष्मी अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को अपनी आपबीती सुनाई। एसिड अटैक पीड़िताओं की मदद के लिए संगठन चला रही लक्ष्मी का कहना है कि हमला करने वाले ने चेहरे पर एसिड फेंक दिया लेकिन सपनों पर नहीं।
विज्ञापन
5 of 6
iit bhu
- फोटो : amar ujala
आईआईटी बीएचयू में रविवार शाम एडीवी ग्राउंड पर आयोजित ईडीएम नाइट में पंजाबी गायक गुरु रंधावा के गीतों पर आईआईटीयंस खूब थिरके। शाम करीब सात बजे मंच पर जैसे ही रंधावा चढ़े, ग्राउंड में खड़े छात्र-छात्राओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ जोरदार स्वागत किया। रंग बिरंगी रोशनी के बीच रंधावा ने बनजा तु मेरी रानी, तेनु महल देवा दूंगा गीत शुरू किया तो आईआईटीयंस अपने को रोक नहीं पाए और उनके कदम खुद ब खुद थिरक उठे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।