उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से सटे सिंगरौली में शुक्रवार को मोरवा इलाके में एक शाही शादी की चर्चा लोगों के जुबान पर रही। ऐतिहासिक विवाह समारोह में कई बॉलीवुड कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति देकर घरातियों और बरातियों का मन मोह लिया। लोगों का यही कहना था कि ऐसी शादी तो पूरे जिले में कभी नहीं हुई होगी। सभी लोग प्रयागराज के कारोबारी के बेटे की शाही शादी को देख कर हैरान रह गए। शाही शादी की तस्वीरें देखें आगे की स्लाइड्स में...
2 of 6
shahi shadi
- फोटो : amar ujala
सोनभद्र के पत्थर के बड़े कारोबारी और समाजवादी पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व कोषाध्यक्ष रामचंद्र वैश्य के पुत्र रविंदो वैश्य की शादी सोनभद्र मोरवा के डॉ. संगम प्रसाद गुप्ता की सुपुत्री डॉ. अमृता अग्रहरि से हुई। पूरी शादी को यादगार बनाने के लिए मुंबई से वेडिंग प्लानर बुलाए गए थे। जिन्होंने शादी स्थल को भव्य बनाने के लिए जयपुर के महल की थीम पर मुंबई से आए हुए वेडिंग टीम द्वारा महीनों की मशक्कत के बाद पंडाल तैयार किया गया था।
3 of 6
shahi shadi
- फोटो : amar ujala
द्वाराचार के दौरान शान-ओ-शौकत से हाथी घोड़ों पर सवार होकर निकले दूल्हे, बरातियों और विवाह मंडप के रूप में तैयार जयपुर शाही महल ने हर किसी को आकर्षित किया। शुक्रवार की रात मोरवा में कारोबारी दूल्हे के परिवार को इलाहाबाद से लाने और ले जाने के लिए दो हेलीकॉप्टर उड़ान भरते रहे। शादी में पहुंचे मेहमानों के स्वागत से लेकर दूल्हा दुल्हन के जयमाल व शादी तक हर चीज का विशेष ख्याल रखा गया।
4 of 6
shahi shadi
- फोटो : amar ujala
शादी के आयोजन स्थल पर आयोजकों द्वारा मुगल अंदाज में वर-वधु के लिए ताजमहल तैयार किया गया था। दूल्हा रविंदो वैश्य ने दुल्हन अमृता अग्रहरि को बनाए गए ताजमहल पर सवार कर कार्यक्रम स्थल पहुंचाया। जिसके बाद दोनों ने जयमाल की रस्म निभाई। इस अवसर पर जहां ड्रोन हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की गई तो वहीं, भव्य आतिशबाजी से आसमान जगमगाता रहा।
5 of 6
shahi shadi
- फोटो : amar ujala
शादी समारोह के दौरान बॉलीवुड से पहुंचे कलाकार शक्ति कपूर, जिज्ञासा सिंह, रागनी खन्ना, एहसान कुरैशी व आदित्य नारायण जैसे सितारों की प्रस्तुति चलती रही। लेकिन लोगों के मन में मशहूर डांसर सपना चौधरी को देखने की ललक थी, जिसके लिए सभी देर तक बैठे रहे। रात करीब एक बजे परफॉर्म करने पहुंची सपना ने हरियाणवी गाने की धुन पर शानदार डांस किया और खूब वाहवाही बटोरी। इस कार्यक्रम में आने वाले हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा, अभिनेत्री एली अवरम, महिमा चौधरी, मंदिरा बेदी और गायक हिमेश रेशमिया भी आने वाले थे, लेकिन किसी कारणवश नहीं पहुंच सके।