आईआईटी बीएचयू के सांस्कृतिक उत्सव ‘काशीयात्रा 2017’ की अंतिम निशा में आईआईटियंस ने खूब मस्ती की। दिन में डांस कॉम्पिटीशन तो वहीं रात को बालीवुड के जाने-माने म्यूजिक कंपोजर सचिन और जिगर की जोड़ी ने धमाल मचाया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
2 of 7
सचिन-जिगर की जोड़ी ने मचाया धमाल
- फोटो : अमर उजाला
सांस्कृतिक उत्सव ‘काशीयात्रा 2017’ के अंतिम निशा में गीत-संगीत का सिलसिला शुरू होकर देर रात तक चलता रहा। एथलेटिक्स ग्रांउड में सचिन-जिगर की जोड़ी को सुनने के लिए युवाओं की भीड़ रात आठ बजे से ही जुटने लगी।
3 of 7
सचिन-जिगर की जोड़ी ने मचाया धमाल
- फोटो : अमर उजाला
करीब दो घंटे बाद दस बजे जैसे ही पूरी टीम के साथ ये दोनों कलाकार मंच पर आए सामने खड़े आईआईटियंस ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया तो इन कलाकारों ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की।
4 of 7
सचिन-जिगर की जोड़ी ने मचाया धमाल
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम की शुरूआत बेजुबा कब से मै रहा-बेजुबा सहता मै रहा गीत से हुई। इसमें बाबा जी की बूटी, साडा दिल बी तू, पिया ओ रे पिया, डी से डांस आदि प्रस्तुतियों पर युवा थिरकते रहे। हर एक गाने पर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का स्वागत किया गया।
5 of 7
डांस कॉम्पिटीशन
- फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता भवन में हुए डांस कॉम्पिटीशन में भी एक से एक प्रस्तुतियां हुई, जिसमें 8 टीमें फाइनल में पहुंची। नृत्यकार अंकित सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इसके अलावा राजपुताना ग्राउंड पर एकल वादन प्रतियोगिता हुई।