{"_id":"5e22c7448ebc3e7d621c06f4","slug":"iit-bhu-cultural-festival-kashiyatra-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: आईआईटियंस ने डिजाइनिंग और मॉडलिंग का बिखेरा जलवा, ‘द लोकल ट्रेन’ की धमाकेदार काशीयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: आईआईटियंस ने डिजाइनिंग और मॉडलिंग का बिखेरा जलवा, ‘द लोकल ट्रेन’ की धमाकेदार काशीयात्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 18 Jan 2020 02:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आईआईटी बीएचयू के टेक्नोलॉजी ग्राउंड में काशीयात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में फैशन शो में शमिल छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईआईटी बीएचयू के सांस्कृतिक महोत्सव काशीयात्रा का पहला दिन धमाकेदार रहा। द लोकल ट्रेन बैंड और ऋत्विज डीजे ने काशीयात्रा की सांस्कृतिक निशा को यादगार बना दिया। बैंड की धुन पर आईआईटियंस अपने पैरों को थिरकने से नहीं रोक सके। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के तहत पहले दिन देश के कोने-कोने से आए छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
2 of 5
शुक्रवार को दिन की शुरुआत हुई रोमांच से भरपूर नुक्कड़ नाटक से। प्रतिभागियों ने अभिनय में माध्यम से जजों को प्रभावित करने की भरपूर कोशिश की। नुक्कड़ नाटक की जज असीमा भट्ट रहीं। शताब्दी कृषि भवन में सोलो इंस्ट्रूमेंटल इवेंट संलयन के प्रीलिम्स हुए।
3 of 5
इसमें सभी कलाकारों ने अपने-अपने इंस्ट्रूमेंट से कला का प्रदर्शन किया। इवेंट के जज शशांक दीक्षित और रोब्बी जोसफ रहे। सोलो वोकल संगीत इवेंट सुर का पहला राउंड बृहस्पतिवार को आयोजित किया गया था। इसमें सारे प्रतिभागियों ने मधुर संगीत से जजों को प्रभावित किया। इवेंट के जज मोहित धोबल और आकांक्षा ग्रोवर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इसके बाद काशीयात्रा का लाइफस्टाइल इवेंट मिराज का फाइनल राउंड हुआ। इसमें सभी ने अपने डिजाइनिंग और मॉडलिंग का जलवा बिखेरा। इवेंट के जज पंखुड़ी गिडवानी और ऐश्वर्या शर्मा थे। काशीयात्रा की शाम धमाकेदार रही।
विज्ञापन
5 of 5
पहली बार आयोजित इंटरनेशनल कार्निवाल में अलेक्सांद्रो वास्ता और मारिओ गोंजाल्विज सेरेनो ने धूम मचा दी। इसके बाद इंटरनेशनल हिप हॉप चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसके बाद राजपूताना ग्राउंड में स्ट्रीट डांस कंपटीशन का आयोजन किया गया। शाम को प्रसिद्ध बैंड द लोकल ट्रेन ने धूम मचा दी। ऋत्चिक डीजे ने हम तो उड़ गए... गाने से धमाल मचाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।