फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगले 24 घंटे ऐसा रहेगा मौसम का हाल, बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड और ठिठुरन

Sat, 18 Jan 2020 01:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 18 Jan 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
May rain be temperature weather cold winter in varanasi
शुक्रवार को वाराणसी में हुई बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

आसमान में बादलों की सक्रियता तीन दिनों से रह-रहकर बनी हुई है। पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी और बारिश का असर मैदानी इलाकों में पहुंचने लगा है। इसका असर शुक्रवार को बनारस में भी देखने को मिला। अगले 24 घंटे तक यही स्थिति बनी रहेगी।

May rain be temperature weather cold winter in varanasi

सुबह से ही बादल छाए रहे और दोपहर में कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। बूंदाबांदी का असर फसलों पर भी पड़ेगा। अचानक होने वाली यह बूंदाबांदी जहां गेहूं के लिए राहत तो दलहन, तिलहन और आलू के लिए मुफीद नहीं है।

May rain be temperature weather cold winter in varanasi

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया। आसपास के कई जिलों में 18 जनवरी को बादलों की सक्रियता के बीच बारिश के आसार बन रहे हैं। दिन भर चलने वाली ठंडी हवाओं ने लोगों को परेशान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
May rain be temperature weather cold winter in varanasi

मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण वार्म फ्रंट सक्रिय हुआ है। इसके कारण ही मौसम में बदलाव चल रहा है।

विज्ञापन
May rain be temperature weather cold winter in varanasi

18 जनवरी तक पूर्वी उत्तरप्रदेश में बादलों के कारण बारिश की संभावना है। 19 जनवरी से कोल्ड फ्रंट के सक्रिय होने की उम्मीद है। इसके कारण पूरा पूर्वांचल कोहरे की मार झेलेगा। ठंडी हवाएं चलेंगी और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। आने वाले सप्ताह भर तक न्यूनतम पारा 10 डिग्री से कम होने की उम्मीद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed