महिला खिलाड़ी से छेड़खानी को लेकर वाराणसी का सिगरा स्टेडियम फिर से सुर्खियों में है। ताजा मामला हॉकी के संविदा कोच से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऑडियो वायरल हुआ है।16 मिनट के ऑडियो में कोच ने खिलाड़ी से अपनी गलत मंशा जाहिर करते हुए कहा कि ‘तुमसे जो भी कहा करोगी’। बीते वर्ष दिसंबर माह में भी इसी स्टेडियम के बैडमिंटन कोच ने भी इसी तरह का शर्मनाक कृत्य किया था। आगे की स्लाइड्स में देखें...
इसी तरह और भी आपत्तिजनक बातें कोच महिला खिलाड़ी से कर रहे हैं। हालांकि खिलाड़ी भी उनसे कई बातें कहलवाने की कोशिश कर रही है। ऑडियो वायरल होने के बाद संबंधित कोच ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है।
रविवार की रात को वायरल हुए ऑडियो में संविदा कोच महिला खिलाड़ी से मोबाइल फोन पर बात कर रहा है। इसमें बातचीत शुरू करते ही वह महिला खिलाड़ी के कुछ दिनों से ग्राउंड पर नहीं आने की वजह पूछ रहे हैं। महिला खिलाड़ी तबीयत खराब होने की बात कहती है।
इस पर वह घर पहुंचकर किसी दूसरे नंबर पर फोन कर दवा बताने की बात कहता है। फिर फुसफुसाहट के अंदाज में असली मकसद पर आ जाता है।महिला खिलाड़ी कोच से खुलकर बात करने के लिए कहती है।पर कोच अपनी इज्जत की दुहाई देते हुए उससे सामने मिलकर बात करने को कहता है और इशारे में उससे सेक्सुअल फेवर की मांग करता है।
इस दौरान महिला खिलाड़ी यह कहती है कि एक दिन अपनी गाड़ी से घर ले जाते समय कोच ने उसके साथ आपत्तिजनक हरकतें की थीं। इस पर कोच कहता है कि तुम्हें अच्छा नहीं लगा था तो अब हम ऐसा नहीं करेंगे। अगर तुम्हारी रजामंदी होगी तभी हम कुछ करेंगे।