फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मरीज की मौत पर नर्सिंग होम में हंगामा, पुलिस से भिड़े परिजन, तस्वीरों में देखें 'तांडव'

Tue, 01 May 2018 02:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 01 May 2018 02:16 PM IST
विज्ञापन
Chaos and outrage in nursing home after patient death see pictures
ballia - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बलिया स्थित एक निजी नर्सिंग होम में उपचार के दौरान मरीज की मौत हो गई। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जमकर बवाल काटा। अस्पताल कर्मी इधर उधर भागते रहे। वहां भर्ती अन्य मरीजों के परिजन दहशत में आ गए। सूचना पर पुलिस पहुंची तो परिजन और भड़क उठे। परिवार की महिलाओं और पुरुष सभी नियंत्रण से बाहर थे। हर तरफ तोड़फोड़ का नजारा और गाली गलौज का शोर था। अस्पताल में करीब दो घंटे तक 'तांडव' होने से सड़क पर अफरा तफरी का माहौल रहा। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..

 
Chaos and outrage in nursing home after patient death see pictures
ballia - फोटो : अमर उजाला

बलिया के तिखमपुर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में उपचार के दौरान मरीज की मौत पर गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की। डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए घंटों हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस से भी मरीज के घरवाले भिड़ गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि इलाज के नाम पर डॉक्टर ने उनसे रुपए ऐंठे। हालात संभालने के लिए कोतवाली पुलिस संग सीओ, महिला एसओ को भी अस्पताल पहुंचना पड़ा। 

 
Chaos and outrage in nursing home after patient death see pictures
ballia - फोटो : अमर उजाला
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मंगलपुरा गांव निवासी ज्योतिष कुमार तिवारी को परिवार के लोगों ने रविवार को अचानक तबियत खराब होने के बाद तिखमपुर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे भर्ती कर लिया। जहां पर हालत नाजुक बताई गई। कुछ देर बाद घरवालों ने कहा कि वे मरीज को बाहर ले जाने के लिए तैयार हैं लेकिन डाक्टर ने मना कर दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chaos and outrage in nursing home after patient death see pictures
ballia - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को और तबीयत और बिगड़ने पर घर वालों ने फिर कहा कि वे मरीज को दूसरे अस्पताल में इलाज के लिए ले जाना चाहते हैं, लेकिन डाक्टर ने फिर आश्वासन दिया कि हालात सुधर जाएगी। लेकिन घरवालों से इलाज का पैसा जमा करवा लिया गया। इस दौरान मरीज को एक इंजेक्शन भी लगाया गया। दोपहर 12 बजे के करीब परिवार वालों से बताया गया कि मरीज की मौत हो चुकी है। 
 
विज्ञापन
Chaos and outrage in nursing home after patient death see pictures
ballia - फोटो : अमर उजाला

इससे परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। मौत की खबर सुनते ही मरीज पक्ष के कई लोग अस्पताल पहुंच गए। डाक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। हंगामे की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, मामले को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन घरवाले उनसे भी भिड़ गए। मामला बढ़ता देख शहर कोतवाल शशिमौलि पांडेय और सीओ नगर हीतेंद्र कृष्ण अस्पताल पहुंचे। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed