फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी गोलीकांड: हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी से नहीं पुराने पुजारी से चल रहा था विवाद, कई साल पुराना है मामला

Mon, 19 Jul 2021 01:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 19 Jul 2021 01:07 PM IST
विज्ञापन
Hindu yuva vahini leader shot incident in varanasi for land dispute for temple case santoshi mata mandir
अस्पताल में भर्ती घायल अभिषेक पांडेय, - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में रविवार रात हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी अभिषेक पांडेय को गोली मारने के मामले में कई सालों पुराना विवाद सामने आ रहा है। गोली मारने वाले मंदिर प्रबंध कमेटी के सचिव अतर सिंह(45) और उसके भाई राजबहादुर सिंह(40) पर मंदिर परिसर में जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। उनका यह विवाद संतोषी माता मंदिर के पुराने पुजारी रमाकांत पाठक से चल रहा है। जिनको गोली लगी है वह नए पुजारी हैं, साथ ही हिंदू युवा वाहिनी के महामना मदन मोहन मालवीय मंडल के उपाध्यक्ष भी हैं।



जानकारी के अनुसार, खोजवां-दुर्गाकुंड मार्ग स्थित शक्तिनगर कॉलोनी में संतोषी माता मंदिर का तीस साल पहले रजिस्ट्रेशन हुआ था और उस समय कब्जा किए हुए किराएदारों से मंदिर परिसर को खाली कराया गया। इसमें विश्व हिंदू परिषद के साथ मोहल्ले के लोगों ने और मंदिर ट्रस्ट के सचिव अतर सिंह के परिवार की मुख्य भूमिका रही। हालांकि बाद में यह आरोप लगने लगा कि मंदिर की ढाई बिस्वा जमीन पर अतर सिंह कब्जा कर रहे हैं। देखें अगली स्लाइड्स...।

Hindu yuva vahini leader shot incident in varanasi for land dispute for temple case santoshi mata mandir

आरोप है कि मंदिर परिसर की जमीन में अतर सिंह ने कारखाना खोला और कब्जेदारों को बसाया। इसका विरोध मंदिर के पुजारी रमाकांत सहित अन्य लोग करने लगे थे। लेकिन सत्ता में पहुंच और ऊंची रसूख के चलते कोई विरोध का साहस नहीं जुटा सका।

Hindu yuva vahini leader shot incident in varanasi for land dispute for temple case santoshi mata mandir
बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

मंदिर के दूसरे पुजारी रवि ने आरोप लगाया कि बगल में घर होने के कारण अतर सिंह की मंदिर की जमीन पर कब्जा करने की नीयत थी। यही कारण रहा कि जर्जर हो चुके मंदिर का जीर्णोद्धार नहीं करने दिया गया। पटिया और दीवारें दरक रही हैं। अतर सिंह और उसके भाई राज बहादुर सिंह मंदिर की बिजली, पानी तक बंद कर देते हैं। पिछले चार साल में कई बार मारा पीटा गया और धमकाया गया। सत्ता की हनक के बदौलत पुलिस ने भी सुनवाई के बजाय भगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindu yuva vahini leader shot incident in varanasi for land dispute for temple case santoshi mata mandir
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचे राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल - फोटो : अमर उजाला

मोहल्ले के लोगों में संजय ने बताया कि प्रबंध कमेटी में खोजवा के रहने वाले अधिकतर लोगों को निकाल दिया गया। कमेटी में ऐसे लोगों को शामिल किया गया, जिनका मोहल्ले से कोई सरोकार नहीं है। यही वजह से मोहल्ले के प्रबुद्ध जनों ने कमेटी छोड़ दी।

विज्ञापन
Hindu yuva vahini leader shot incident in varanasi for land dispute for temple case santoshi mata mandir

अतर सिंह के भाई ने कहा कि छेड़छाड़ हुई 
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती अतर सिंह के भाई राज बहादुर सिंह संस्कृत यूनिवर्सिटी में कर्मचारी हैं। घायलावस्था में कहा कि मंदिर में अवैध तरीके से लोग गांजा और जुआ खेलते हैं। महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ की जाती है। देर शाम एक महिला से मंदिर के पुजारी ने छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारापीटा गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed