फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Varanasi: काशी में निकाली गई मां गणगौर की भव्य शोभायात्रा, PHOTO में देखें राजस्थानी संस्कृति का अद्भुत नजारा

Thu, 11 Apr 2024 09:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 11 Apr 2024 09:33 PM IST
सार

Varanasi News: मां गणगौर की भव्य शोभायात्रा में भक्तों का जमावड़ा रहा। इस दौरान मां के जयकारे लगाए गए। आकर्षक झांकियों को देख हर कोई निहाल रहा।

विज्ञापन
grand procession of Maa Gangaur was taken out in Kashi
शोभायात्रा में भक्तों की रही भीड़। - फोटो : अमर उजाला

श्री गवरजा माता उत्सव समिति के तत्वावधान में वाराणसी के गोलघर स्थित श्री काशी गोशाला से मां गणगौर की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।





शोभायात्रा में सम्पूर्ण राजस्थानी समाज सहित आम जनमानस शामिल हुआ।

grand procession of Maa Gangaur was taken out in Kashi
शोभायात्रा में शामिल हुईं महिलाएं और बच्चियां। - फोटो : अमर उजाला
शोभायात्रा बुलानाला, नीचीबाग,चौक, बांसफाटक, गोदौलिया,गिरिजाघर होते हुए लक्सा रोड लक्ष्मी कुंड स्थित श्याम मंदिर पहुंची। जहां पर पहले से उपस्थित राजस्थानी एवं हरियाणवी समाज की महिलाओं एवं कन्याओं द्वारा मां गणगौर की विधिवत पूजन किया गया। इसके बाद अपने-अपने घरों में पूजी गई गणगौर को लक्ष्मीकुंड स्थित तालाब में विसर्जित किया गया।
grand procession of Maa Gangaur was taken out in Kashi
शोभायात्रा की भव्यता देख विदेशी पर्यटक भी हुए आकर्षित। - फोटो : अमर उजाला
ढोल नगाड़ों के साथ बैंड बाजे पर धार्मिक धुन के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ऊंट पर सवार भगवान शिव और माता पार्वती की मनोरम झांकी लोगों का मन मोह रहे थे।

गवरजा माता की भव्य शोभायात्रा में प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल एवं महापौर अशोक तिवारी शामिल हुए और गोदौलिया चौराहे पर माता की आरती उतारकर पूजन अर्चन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
grand procession of Maa Gangaur was taken out in Kashi
शोभायात्रा में करतब भी दिखाए गए। - फोटो : अमर उजाला
महापौर अशोक तिवारी ने कहा कि मां गवरजा की शोभायात्रा पारंपरिक रूप से हर वर्ष निकाली जाती है और मुझे भी शोभायात्रा में शामिल होने का एवं माता के दर्शन-पूजन का सुअवसर प्राप्त होता है यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन
grand procession of Maa Gangaur was taken out in Kashi
शोभायात्रा में झांकी ने मोहा। - फोटो : अमर उजाला
शोभायात्रा का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार बजाज एवं मंत्री पवन कुमार अग्रवाल ने किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed