फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी में दिखा मुंबई की बाढ़ और बारिश का असर, कई ट्रेनें निरस्त होने से यात्रियों ने किया हंगामा

Mon, 05 Aug 2019 10:47 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 05 Aug 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
Godan express and kamayani express canceled from varanasi
हंगामा करते यात्री - फोटो : अमर उजाला

मुंबई की बाढ़ और बारिश का असर काशी तक देखने को मिल रहा है। बाढ़ और बारिश के चलते रेलवे ने मुंबई (महाराष्ट्र) जाने वाली ट्रेनों को रविवार को जहां-तहां निरस्त कर दिया गया। गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने वाली गोदान एक्सप्रेस को व्यासनगर में चार घंटे रोके रखने के बाद वापस भेज दिया गया।



वहीं कामायनी को प्रयागराज से वापस लौटा दिया गया। भागलपुर एक्सप्रेस को भी विंध्याचल में टर्मिनेट कर दिया गया। पवन एक्सप्रेस को भी वाराणसी जंक्शन पर टर्मिनेट करने की तैयारी चल रही थी। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...

Godan express and kamayani express canceled from varanasi

रेलवे ने उत्तर भारत खासकर कानपुर और इलाहाबाद प्वाइंट से मुंबई जाने वाली ट्रेनों के लिए अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है। साथ ही ट्रेनों के संचालन पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है।

ट्रेनों को अचानक लौटाने और निरस्त करने पर कई जगह यात्रियों ने हंगामा किया। एहतियातन जीआरपी, आरपीएफ और पीएसी को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। 

Godan express and kamayani express canceled from varanasi
Train cancel - फोटो : अमर उजाला

महालक्ष्मी एक्सप्रेस की घटना से सीख लेते हुए सेंट्रल रेलवे जोन ने महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश और जगह-जगह रेल ट्रैक दरकने की वजह से ट्रेनों को लेने से मना कर दिया है।

इसके चलते गोदान एक्सप्रेस लौटाई गई तो यात्रियाें ने जमकर हंगामा किया। आरपीएफ और रेल अधिकारियों ने किसी तरह उन्हें शांत कराया। कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर आठ पर लाकर जिस रास्ते ट्रेन आई थी, उसी से लौटा दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Godan express and kamayani express canceled from varanasi

यात्रियों में रही अफरातफरी की स्थिति :
ट्रेनें लौटाए जाने से यात्रियों में अफरातफरी की स्थिति रही। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आखिर हो क्या रहा है। लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस को प्रयाग स्टेशन से टर्मिनेट कर वाराणसी भेज दिया गया। इस ट्रेन के आधी रात के बाद कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचने की उम्मीद थी। 

विज्ञापन
Godan express and kamayani express canceled from varanasi
Train cancel - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी से चलने वाली ट्रेनें ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल-
कैंट रेलवे स्टेशन से चलने वाली महानगरी, मंडुवाडीह-एलटीटी सुपरफास्ट, कामायनी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
वाराणसी से होकर जाने वाली ट्रेनें-
गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस दादर एक्सप्रेस, गोदान एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस आदि ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed