फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कॉलेज जाने की बात कहकर पहुंच गई गेस्टहाउस, छापेमारी में पकड़े जाने पर बोली- पापा मार डालेंगे

Sat, 03 Nov 2018 04:25 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ Updated Sat, 03 Nov 2018 04:25 PM IST
विज्ञापन
Girls went guest house on the name of college caught in ,prostitution racket  raid
varanasi - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मऊ शहर में हुए सेक्स रैकेट भंडाफोड़ के बाद पुलिस की गिरफ्त में आईं युवतियों में से तीन छात्राएं हैं। ये अपने घरों से कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थीं लेकिन कॉलेज की बजाए वे अपने ब्वॉयफ्रेंड के संग गेस्टहाउस में पहुंच गई। पुलिस ने जब छापेमारी की तो वहां विभिन्न कमरों में युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिलीं। इन युवतियों में एक पुलिसकर्मी की बेटी भी बताई जाती है जबकि एक मुहर्रिर की बेटी भी निकली।


 
Girls went guest house on the name of college caught in ,prostitution racket  raid
पकड़ी गईं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
छापेमारी के दौरान पुलिस ने सभी को पकड़ा तो दहाड़े मार-मारकर रोने लगीं। कईयों के मुंह से निकला कि उसके पापा जान जाएंगे तो उसे मार ही डालेंगे। बता दें कि मऊ शहर के गाजीपुर तिराहा स्थित एक लॉज में गुरुवार दोपहर छापेमारी कर पुलिस ने छह युवक व युवतियों को गिरफ्तार किया था।  देह व्यापार निवारण एक्ट में चालान कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और जेल भेज दिया गया। 
 
Girls went guest house on the name of college caught in ,prostitution racket  raid
varanasi - फोटो : अमर उजाला
जेल गईं युवतियों में एक पुलिसकर्मी की बेटी भी बताई जाती है जबकि एक मुहर्रिर की बेटी भी निकली जो परिवार की गाड़ी खींचने के लिए दिन भर टाइपराइटर पर हाथ चलाता है। युवकों में अधिकांश लफंगे किस्म के हैं। पकड़ी गई युवतियों में एक बीटीसी की छात्रा है। छापेमारी की सूचना मिलते ही कई युवतियों के परिजन भागे-भागे महिला थाने पहुंचे थे। अपनी इज्जत की दुहाई देते हुए कई पुलिस के सामने गिडगिड़ाए मगर उनकी एक नहीं सुनी गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Girls went guest house on the name of college caught in ,prostitution racket  raid
varanasi - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को लॉज से पकड़े गए युवक-युवतियों का चालान तो हो गया। मगर इस गोरखधंधे का मास्टरमाइंड लॉज संचालक अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वहीं इस छापेमारी से मऊ शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। 
 
विज्ञापन
Girls went guest house on the name of college caught in ,prostitution racket  raid
varanasi - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों की माने तो अभी शहर में कई स्थानों पर पुलिस को ऐसी जानकारी मिल रही है और पुलिस पूरे सबूत के साथ वहां छापेमारी की योजना बना रही है। पुलिस शहर के कई ऐसे होटलों पर कड़ी निगरानी बनाए हुए है। जहां बिना किसी आईडी के लड़के और लड़कियों को कमरा दिया जाता है। पुलिस ने सादे कपड़ों में ऐसे होटलों पर कार्रवाई के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए हैं।   

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed