{"_id":"5ad75d794f1c1b5d098b533c","slug":"girl-student-committed-suicide-due-to-teasing-in-azamgarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल की छात्रा से दो बच्चों का पिता करता था छेड़खानी, पुलिस ने नहीं सुनी शिकायत, दे दी जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल की छात्रा से दो बच्चों का पिता करता था छेड़खानी, पुलिस ने नहीं सुनी शिकायत, दे दी जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 19 Apr 2018 02:20 PM IST
विज्ञापन
बरनाला में प्रेमी जोड़े ने निगला जहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में रेप और छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर माहौल गर्म है। इसी बीच आजमगढ़ में मंगलवार की रात हाईस्कूल की एक छात्रा ने छेड़खानी से परेशान होकर जान दे दी। चौंकाने वाली बात यह है कि छात्रा से दो बच्चों का पिता छेड़छाड़ करता था। आगे की स्लाइड्स में देखें...
suicide
मनबढ़ उसे स्कूल से आते-जाते समय परेशान करता था। कई बार उसके घरवालों से और थाने में शिकायत की गई थी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अब पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर युवक के विरुद्ध छेड़खानी और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
teasing shimla
कप्तानगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। पढ़ने में वह काफी अच्छी थी। दो बच्चों का पिता यशवंत राम उर्फ सोनू स्कूल से आते-जाते समय उसे रास्ते में परेशान करता था। यहां तक कि रात को उसके घर में भी घुस जाया करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
teasing shimla
यशवंत की हरकतों की जानकारी छात्रा ने अपने घरवालों दी थी। परिवार के लोगों ने यशवंत के घर शिकायत की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद कप्तानगंज थाने पर भी मामले की शिकायत हुई पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
ईव टीजिंग
इन सबसे परेशान छात्रा ने मंगलवार की शाम कीटनाशक खा लिया। तबीयत खराब होने पर परिवारवाले उसे नजदीक के अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मरने से पहले ही छात्रा ने पूरी बात दोबारा अपनी मां और घरवालों को बताई।