{"_id":"5bfd13ebbdec224155405e48","slug":"girl-left-job-of-google-and-became-sadhvi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गूगल की नौकरी छोड़कर बन गईं साध्वी, जानिए कैसे लाखों रुपये की सैलरी ठुकराकर वैराग्य में लगा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गूगल की नौकरी छोड़कर बन गईं साध्वी, जानिए कैसे लाखों रुपये की सैलरी ठुकराकर वैराग्य में लगा मन
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 28 Nov 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी में चल रही परम धर्म संसद 1008 में हिस्सा ले रहीं साध्वी ब्रह्मवादिनी देवी स्कंद गूगल की नौकरी और लाखों का सैलरी पैकेज छोड़कर साध्वी बनीं। साध्वी ब्रह्मवादिनी देवी स्कंद धर्म संसद में सबसे कम उम्र प्रतिनिधि हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें...
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में पली बढ़ी साध्वी ब्रह्मवादिनी देवी स्कंद एक बड़े कारोबारी की बेटी हैं। शुरू से ही इंग्लिश मीडियम से पढ़ाई की। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम किया, फिर सीएस की पढ़ाई की। शिक्षा के बल पर ही गूगल जैसी कंपनी में नौकरी लगी। करीब एक साल तक नौकरी की।
varanasi
- फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया कि पढ़ाई के दौरान वह माता-पिता के साथ मंदिरों और गुरुमाता के यहां आती जाती रहीं हैं। इस दौरान ही मां के साथ गुरु माता के यहां आईं। उनके द्वारा ईश्वर को लेकर बताए गए मार्ग से बहुत प्रभावित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्म संसद में विकास के लिए मंदिर तोड़ने को अनुचित बताया गया
- फोटो : अमर उजाला
घर में जब वैराग्य लेने की बात कही तो मां तो मान गई, लेकिन पिता को मनाना मुश्किल था। गुरु माता के आदेश से फैसला अटल हो गया था। मेरी इच्छा को देखते हुए पिता और भाई ने भी अनुमति दे दी।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
इसके बाद मैं गुरु माता आशुतोशांवरी की शरण में गोरखपुर के मुंडेरवा स्थित परब्रह्म संयोज्य शरणमेमि आश्रम आ गई। वहां मेरा नाम ब्रह्मवादिनी देवी स्कंद पड़ा।