फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रक्षा बंधन पर अनोखी पहलः बहन को गिफ्ट करें शौचालय, बनें ब्रदर नंबर वन

Mon, 10 Jul 2017 11:14 AM IST
amarujala.com, presented by अमित कुमार तिवारी
amarujala.com, presented by अमित कुमार तिवारी Updated Mon, 10 Jul 2017 11:14 AM IST
विज्ञापन
 gift toilet to sister at this raksha bandhan and become brother number one
raksha - फोटो : self
भाई बहन के अटूट प्रेम का त्योहार रक्षा बंधन अब स्वच्छ भारत अभियान को गति देगा। रक्षा बंधन पर अपनी बहनों को शौचालय गिफ्ट करने वाले भाईयों को जिला प्रशासन पुरस्कृत करेगा। इसके लिए कुछ नियम-कायदे भी फॉलो करने होंगे। आगे की स्लाइड्स में जानिए
 gift toilet to sister at this raksha bandhan and become brother number one
raksha bandhan - फोटो : अमर उजाला
यह अनोखी पहल की है मिर्जापुर जिला प्रसासन ने।  मुख्य विकास अधिकारी(सीडीओ)  प्रियंका निरंजन ने स्वच्छता अभियान में तेजी लाने के लिए जिले में ब्रदर नंबर वन प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि जिले को खुले में शौच मुक्त बनाना है, रक्षा बंधन त्योहार पर भाई बहन के अटूट प्रेम को देखते हुए इसके लिए प्रेरित किया जा रहा है। 
 gift toilet to sister at this raksha bandhan and become brother number one
gift - फोटो : self
सीडीओ ने अपील की है कि भाई अपने बहनों की रक्षा करने  के साथ ही शौचालय भी उपहार स्वरूप प्रदान करें। प्रतियोगिता में 15 से 75 आयु वर्ग के भाई भाग ले सकते हैं। सीडीओ  ने बताया कि प्रतियोगिता 15  से 30 जुलाई तक होगी। ब्रदर नंबर वन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार पाने वाले भाई को डीएम और सीडीओ  पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
 gift toilet to sister at this raksha bandhan and become brother number one
raksha - फोटो : अमर उजाला
सीडीओ ने कहा कि ब्लॉक स्तरीय ट्रिगरिंग टीम गांव-गांव जाकर ट्रिगरिंग एवं प्रतियोगिता का प्रचार प्रसार करेंगे। सीडीओ ने बताया कि ब्रदर नंबर वन के तहत आवेदन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए भाई द्वारा गिफ्ट किए गए शौचालय के साथ अपनी बहन व खुद की फोटो, आवेदन पत्र  को भर कर 30 जुलाई तक जमा करना होगा। 
विज्ञापन
 gift toilet to sister at this raksha bandhan and become brother number one
raksha - फोटो : self
प्रतियोगिता में दो गड्ढे वाले सोख्ता शौचालय बनाने वाले भाई को ही शामिल किया जाएगा। प्रतियोगिता की निगरानी व मॉनिटरिंग ब्लॉक एवं जिला स्तरीय दल करेगा। दल का गठन जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी करेंगे।   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed