फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाजीपुर ट्रिपल मर्डर: 12 बिस्वा जमीन के लिए मां-बाप-बहन को दी थी खौफनाक मौत, पोस्टमार्टम में सामने आई बर्बरता

Tue, 29 Jul 2025 08:52 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 29 Jul 2025 08:52 AM IST
सार

Ghazipur Triple Murder: 12 बिस्वा जमीन के लिए शख्स ने मां-बाप-बहन को खौफनाक मौत दी थी। तीनों का पोस्टमार्टम हुआ तो पता चला कि अभय यादव उर्फ भुट्टन ने पिता पर नौ, बहन पर सात और मां पर तीन वार कर हत्या की थी।    

विज्ञापन
Ghazipur Triple Murder: father murdered by stabbing him nine time sister seven time and mother three time
ghazipur triple murder - फोटो : अमर उजाला

खेत की चाहत में अंधा बने बेटे ने पिता, मां और बहन की किस बेरहमी से हत्या की, उसकी गवाही मृतकों के शरीर पर हुए कुल्हाड़ी के वार के निशान बता रहे थे। हत्यारोपी ने पिता शिवराम पर नौ, बहन पर सात और मां पर तीन वार कर तीनों को मौत के घाट उतारा था। तीनों मृतकों के गर्दन पर गहरी चोट तो सिर, पीठ और बांह पर जख्म थे। करीब पौने तीन घंटे में पहले पिता, पुत्री और अंत में मां के शव का पोस्टमार्टम हुआ।

Ghazipur Triple Murder: father murdered by stabbing him nine time sister seven time and mother three time
पोस्टमार्टम के बाद किया गया अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
डिलियां गांव में महज 12 बिस्वा खेत के लिए अभय यादव उर्फ भुट्टन ने कुल्हाड़ी से वार कर पिता शिवराम यादव, मां जमुनी देवी और बहन कुसुम यादव की हत्या कर दी थी। घटनास्थल पर पसरे खून और आसपास की स्थिति संघर्ष की पूरी कहानी बयां कर रही थी। 
Ghazipur Triple Murder: father murdered by stabbing him nine time sister seven time and mother three time
घटना के बाद नहीं जला चूल्हा - फोटो : अमर उजाला
घटना के दूसरे दिन तीनों शव मॉर्च्यूरी हाउस से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां शाम तीन बजे से पोस्टमार्टम शुरू हुआ। पोस्टमार्टम हाउस के सूत्रों के मुताबिक सबसे पहले शिवराम यादव का पोस्टमार्टम हुआ। मृतक शिवराम यादव के शरीर के नौ जगहों पर चोट के निशान थे। 

इसे भी पढ़ें; गाजीपुर ट्रिपल मर्डर की इनसाइड स्टोरी: खतौनी पर कुसुम के नाम से खौला खून, दो मिनट में मां-बाप-बहन को काट डाला
विज्ञापन
विज्ञापन
Ghazipur Triple Murder: father murdered by stabbing him nine time sister seven time and mother three time
ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शिवराम के सिर, पीठ और गर्दन पर गहरे चोट के निशान थे। इसके बाद कुसुम यादव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका के शरीर पर चोट के सात निशान थे। उसकी गर्दन पर भी चोट के गहरे निशान थे। 

इसे भी पढ़ें; UP: 15 फीट का दायरा.. दो मिनट और बिछा दीं तीन लाशें, पहले बहन, फिर मां-बाप को मारा; ट्रिपल मर्डर की पूरी कहानी
विज्ञापन
Ghazipur Triple Murder: father murdered by stabbing him nine time sister seven time and mother three time
डिलियां गांव की यादव बस्ती में तिहरा हत्याकांड के बाद जांच करते एसपी डा. ईरज राजा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अंत में जमुनी देवी का पोस्टमार्टम हुआ। उनके शरीर पर तीन निशान थे। गर्दन पर गहरे चोट के निशान तो थे ही, दोनों बांह और कंधे पर भी कुल्हाड़ी के घाव गहरे थे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने तीनों शवों को रिश्तेदारों को सुपुर्द कर दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed