फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fraud involving photographs in job cards under VB-G Ramji scheme in Azamgarh

वीबी-जी रामजी योजना में बड़ा खेल: जॉब कार्ड में फोटो का फर्जीवाड़ा, 70 साल के बुजुर्ग बना दिया 45 साल का युवा

Sun, 25 Oct 2026 05:38 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Sun, 25 Oct 2026 05:38 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले वीबी-जी रामजी योजना में बड़ा खेल सामने आया है। एक जुलाई 2026 से शुरू हुई इस योजना में बिना जांच फर्जी जॉब कार्डधारकों के खातों में भुगतान हो रहा है। 

विज्ञापन
Fraud involving photographs in job cards under VB-G Ramji scheme in Azamgarh
फर्जीवाड़ा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आजमगढ़ जिले में वीबी-जी रामजी योजना में जॉब कार्ड के नाम पर फर्जीवाड़ा चल रहा है। जॉब कार्ड में फोटो बदलने से लेकर एक ही फोटो पर कई-कई जॉब कार्ड जारी कर दिए गए हैं। 70 साल के बुजुर्गों की उम्र घटाकर 45 वर्ष दर्ज कर दी गई है ताकि उन्हें काम करने योग्य दिखाया जा सके। एक जुलाई 2026 से शुरू हुई वीबी-जी रामजी योजना में बिना जांच फर्जी जॉब कार्डधारकों के खातों में भुगतान हो रहा है। एक दिन की मजदूरी 300 रुपये तय है।

विज्ञापन


ठेकमा विकास खंड की अवदह खास ग्राम पंचायत में सुनीता और रेनू के जॉब कार्ड बने हैं लेकिन दोनों के कार्ड में पति की जगह एक ही फोटो लगी है। सुनीता और रेनू को 37-37 दिन की हाजिरी दिखाकर 11-11 हजार रुपये का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन


अवदह खास ग्राम पंचायत में लीला (39) के जॉब कार्ड में किसी पुरुष की फोटो लगी है। 38 दिन की हाजिरी लगाकर लीला को 11,400 रुपये का भुगतान बैंक खाते में किया गया है। पिंटू के जॉब कार्ड में वही फोटो लगी है, जो सुनीता और रेनू के कार्ड पर पति की फोटो लगी है। अवदह खास में एक ही फोटो पर कई जॉब कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुडिहर गांव के 70 वर्षीय जुथु के जॉब कार्ड पर उम्र 45 वर्ष लिखी है, जबकि जुथु की पत्नी अनारा की उम्र 50 वर्ष लिखी है। जुथु की 73 दिन की हाजिरी लगाकर 21,900 रुपये का भुगतान किया गया है। हरिनाथ की उम्र 37 वर्ष और उनकी पत्नी राधिका की उम्र 40 वर्ष दिखाकर 78 दिन की हाजिरी लगाई गई और 23,400 रुपये का भुगतान किया गया है।

Trending Videos

महिला के कार्ड पर लगा दी पुरुष की फोटो
तरवां विकास खंड की ऐरा खुर्द ग्राम पंचायत में प्रियंका कुमारी के जॉब कार्ड पर किसी पुरुष की फोटो लगी है। इसी प्रकार उषा की उम्र 36 वर्ष और उनके बेटे रोशन गुप्ता की उम्र 21 वर्ष दिखाकर 70 दिन की हाजिरी लगा दी गई। 21 हजार रुपये का भुगतान किया गया है। बनगांव में बुजुर्ग आशा को 19 वर्ष का दिखाते हुए 54 दिन की हाजिरी लगाकर 16,200 रुपये का भुगतान किया गया है। इसी तरह पवई विकास खंड की समइसा ग्राम पंचायत में भी जॉब कार्ड में उम्र घटाने-बढ़ाने का खेल किया गया है।

मऊ जिले में भी 80 वर्ष के मजदूर
आजमगढ़ के साथ-साथ मऊ जिले में भी जॉब कार्ड जारी करने में उम्र में खेल किया गया है। रानीपुर विकास खंड की चकिया ग्राम पंचायत में कुमारी देवी की उम्र जॉब कार्ड में 80 वर्ष दर्शाई गई है तो दुर्गविजय की उम्र छिपाई गई है। उनकी उम्र 52 वर्ष ही दर्शाई गई है, जबकि जॉब कार्ड पर लगी फोटो से उनकी उम्र 70 वर्ष से अधिक दिखाई है।

अधिकारी बोले

समय-समय पर जॉबकार्ड का सत्यापन कराया जाता है। बोगस कार्डों को हटाया जाता है। किसी ग्राम पंचायत में ऐसा है तो संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। -संतोष कुमार, बीडीओ पवई 
 
योजना में जो भी काम की मांग करता है, उसका जॉब कार्ड बनाया जाता है। जॉब कार्ड बनाने में 18 वर्ष से कम आयु नहीं होनी चाहिए, अधिकतम उम्र का निर्धारण नहीं है। सभी जॉब कार्ड आधार कार्ड से जुड़े हैं। समय-समय पर जॉब कार्ड का सत्यापन कराया जाता है। यदि कहीं पर गड़बड़ी मिलती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। -रामबाबू त्रिपाठी, संयुक्त विकास आयुक्त 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed