{"_id":"6886f06730498a5f4205c5f8","slug":"man-killed-his-parents-and-sister-with-an-axe-in-ghazipur-two-more-minutes-and-three-corpses-were-laid-down-2025-07-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 15 फीट का दायरा.. दो मिनट और बिछा दीं तीन लाशें, पहले बहन, फिर मां-बाप को मारा; ट्रिपल मर्डर की पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 15 फीट का दायरा.. दो मिनट और बिछा दीं तीन लाशें, पहले बहन, फिर मां-बाप को मारा; ट्रिपल मर्डर की पूरी कहानी
अंकुर शुक्ला, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 28 Jul 2025 09:46 AM IST
सार
यूपी के गाजीपुर जिले में एक युवक ने 12 बिस्वा खेत के लिए मां-बाप और बहन को दौड़ा-दौड़ाकर कुल्हाड़ी से काट डाला। युवक विवाहित बहन के नाम खेत लिखे जाने से नाराज था। वारदात के बाद आरोपी दो बच्चों और पत्नी के साथ बाइक से भाग गया।
विज्ञापन
1 of 16
ghazipur triple murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
गाजीपुर शहर कोतवाली के डिलियां गांव की यादव बस्ती में रविवार की दोपहर जो कुछ हुआ, ऐसा न तो कभी किसी ने कल्पना की थी और न ही कभी ऐसा हुआ था। रविवार की दोपहर में गांव में सबकुछ सामान्य था लेकिन बहन के नाम पर खेत किए जाने से नाराज अभय ने दो मिनट के अंदर करीब 15 फीट के दायरे में बहन, पिता और मां की लाशें बिछा दीं।
नौ अगस्त को रक्षाबंधन की तैयारी में बहन कुसुम जुटी हुई थी। हत्यारोपी अभय कुसुम का अकेला सगा भाई था। शिवराम यादव का मुख्य मार्ग पर गांव में भी एक मकान है, वहीं से करीब 50 मीटर दूर खेत में निर्माणाधीन घर और पशुशाला है।
2 of 16
तिहरा हत्याकांड में जांच करती फॉरेंसिक टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यहीं पर वह मवेशियों की देखभाल करते थे। परिवार का खाना-पीना भी यहीं होता था। रोजाना की तरह बहू मुन्नी ने खाना बनाया और परिवार के लोगों ने उसे खाया। इसके बाद वह अपनी सास जमुनी देवी के साथ कमरों की गोबर से लिपाई कर रही थी। इधर, बहन को खेत की रजिस्ट्री करने पर अभय अपने पिता से झगड़ रहा था। बहू भी सास से झुंझला रही थी।
3 of 16
हत्याकांड के बाद मौके पर जमा लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी बीच बात बढ़ गई, तभी कुसुम स्कूटी से वहां पहुंच गई। वह स्कूटी पुराने घर पर खड़ी कर निर्माणाधीन मकान की तरफ बढ़ रही थी, तभी अभय कुल्हाड़ी लेकर दौड़ पड़ा। अभय को देख हेलमेट पहने कुसुम धान के खेत की तरफ भागी, लेकिन अभय ने कुल्हाड़ी से कई वार कर बहन को मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 16
इसी स्कूटी से आई थी कुसुम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह देख बचाने के लिए दौड़े 70 वर्षीय पिता शिवराम को भी अभय ने कुल्हाड़ी से काट दिया। चीख पुकार पर लिपाई कर रही मां जमुनी देवी भी गिरते भागते झोपड़ी से निकली ही थीं कि उनकी भी अभय ने हत्या कर दी।
विज्ञापन
5 of 16
गाजीपुर में तिहरा हत्याकांड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खूनी खेल खेलकर हत्यारोपी बाइक से पत्नी और बच्चों के साथ मुख्य मार्ग से भाग निकला। खास बात यह कि वारदात के बाद ग्रामीणों में इतना भय व्याप्त हो गया था कि न तो किसी ने उसे रोका न कोई इस प्रकरण में कुछ बोलने को तैयार था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।