{"_id":"68870d651225fb3fc00ebacb","slug":"varanasi-weather-relief-rain-with-moisture-in-air-temperature-reached-32-3-degrees-humidity-vanished-2025-07-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather: हवा में नमी के साथ राहत वाली बारिश, वाराणसी में 32.3 डिग्री पहुंचा तापमान; उमस छूमंतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather: हवा में नमी के साथ राहत वाली बारिश, वाराणसी में 32.3 डिग्री पहुंचा तापमान; उमस छूमंतर
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 28 Jul 2025 11:10 AM IST
सार
UP Weather News: वाराणसी में बीते दो दिनों से अच्छी बारिश हो रही है। इस कारण उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली है। वहीं, विभिन्न इलाकों में बारिश का पानी लग जाने से परेशानी उत्पन्न हो गई हैं।
विज्ञापन
1 of 8
वाराणसी में बारिश के बीच मस्ती करते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Varanasi News: पिछले सप्ताह की शुरुआत में तीखी धूप और उमस के बाद दो दिन से अचानक मौसम बदला है। दो दिन से हवा में नमी के साथ ही रुक-रुककर बारिश होने की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
2 of 8
वाराणसी में झमाझम बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को दिन में 20 मिलीमीटर बारिश हुई और अधिकतम तापमान भी 32.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने इस सप्ताह भी बारिश की संभावना जताई है।
3 of 8
वाराणसी में बारिश का दृश्य।
- फोटो : अमर उजाला
जून महीने में समय से मानसून की दस्तक के बाद से अपेक्षाकृत अब तक बारिश अच्छी देखने को मिली है। शनिवार को जिस तरह से तेज हवा के साथ बारिश हुई, उसी तरह रविवार का मौसम भी रहा। सुबह से लेकर रात तक बारिश होती रही। शहर में लहुराबीर, बीएचयू कैंपस, चेतगंज, वरुणापार, सारनाथ के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी बारिश का असर देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
बुधवार को काफी देर तक हुई बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
इसका असर रहा कि उमस गायब हो गई। इस बीच अधिकतम तापमान रविवार को 32.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि औसत से 1.1 कम रहा। न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अगले तीन दिन तक हल्की से तेज बारिश के आसार हैं। इससे गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
5 of 8
बीएचयू गेट के पास लगा बारिश का पानी।
- फोटो : अमर उजाला
जलभराव से होकर मंदिर जा रहे श्रद्धालु और कांवड़िये
बारिश के चलते शहर की स्थिति बद से बदतर हो गई है। शहर की अधिकांश सड़कों पर गंदगी, जलभराव और कीचड़ की समस्या रही। गोदौलिया चौराहे पर जलभराव से होकर जाने में श्रद्धालु और कांवड़ियों को दिक्कत हो रही है। उन्हीं से होकर वे मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे। सिगरा से नई सड़क मार्ग की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।