फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ghazipur Accident: गठरियों में बांधी लाशें...क्षत-विक्षत शवों का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी कांपे; PHOTOS

Sun, 02 Feb 2025 09:52 AM IST
शाहरुख खान अंकुर शुक्ला, अमर उजाला, गाजीपुर
अंकुर शुक्ला, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 02 Feb 2025 09:52 AM IST
सार

यूपी के गाजीपुर में हुए हादसे के शिकार मृतकों की लाशें गठरी में बांधनी पड़ी। चार एबुलेंस में आठ लाशें रखी गईं। रात 12:25 बजे परिजन शव लेकर गए। तीन घंटे में 150 किमी का सफर तय किया गया।

विज्ञापन
Ghazipur Road Accident News: Doctors Post-mortem Report Dead Bodies Incident Photos
Ghazipur Accident - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर नंदगंज थानाक्षेत्र के रेवसा गांव के पास सड़क हादसे में मृत श्रद्धालुओं के परिजन रात में ही छह गाड़ियों से यहां पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद रात 12:25 बजे चार एबुलेंस से परिजन क्षत-विक्षत शवों को लेकर गोरखपुर रवाना हुए। पिता-पुत्री के शवों को दो गठरियों में बांधा गया। करीब 150 किमी का सफर तय कर रात तकरीबन 3:30 बजे शव वहां पहुंचे। 


प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौटते समय सड़क हादसे में जान गंवाने वाले नौ श्रद्धालुओं का पोस्टमार्टम शुक्रवार की शाम साढ़े सात बजे से शुरू हुआ। तीन डॉक्टरों के पैनल ने रात करीब 12 बजे तक शवों का पोस्टमार्टम किया। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई। 
Ghazipur Road Accident News: Doctors Post-mortem Report Dead Bodies Incident Photos
एबुलेंस में गठरी में रखा गया पिता-पुत्री का शव। - फोटो : संवाद
शव क्षत-विक्षत होने के कारण पोस्टमार्टम करने में परेशानी हुई। इसके बाद अमर सिंह (45) और उनकी बेटी नित्या (5) के शवों को दो गठरियों में बांधना पड़ा, क्योंकि दोनों की आंतें बाहर आ गई थीं। इनको सिला नहीं जा सकता था। अमर सिंह के छोटे भाई राणा प्रताप सिंह एबुलेंस से दोनों के शव लेकर रवाना हुए। इसी तरह श्यामसुंदर (45) का एक हाथ अलग हो गया था और सिर फट गया था।
Ghazipur Road Accident News: Doctors Post-mortem Report Dead Bodies Incident Photos
हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
प्रिंस चौरसिया अपनी मां सुधा चौरसिया (52) के शव को एंबुलेंस से लेकर गए। वहीं, सुरेंद्र गुप्ता (54), पुष्पा (40) और भगवानी देवी के शव लेकर शिवम यादव एंबुलेंस से रवाना हुए।वहीं, सुब्बाबाजार निवासी इसरावती देवी (45) के शव के साथ एबुलेंस से जितेंद्र सिंह गए। ग्राम प्रधान बृजेश सिंह बैजू और शैलेंद सिंह छह अन्य गाड़ियों से परिजनों को लेकर बांसगांव थानाक्षेत्र के हरदी चक गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ghazipur Road Accident News: Doctors Post-mortem Report Dead Bodies Incident Photos
हादसे में क्षतिग्रसत गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ सिंह, सीओ सदर सुधाकर पांडेय, पोस्टमार्टम हाउस में डटे रहे। पोस्टमार्टम के बाद रात में करीब डेढ़ बजे सभी घर पहुंचे ही थे कि सुभावती (40) निवासी हरदी चक थाना बांसगांव की भी मौत की खबर मिल गई। 
विज्ञापन
Ghazipur Road Accident News: Doctors Post-mortem Report Dead Bodies Incident Photos
हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
तीन भाइयों में सबसे बड़े थे अमर सिंह 
अमर सिंह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। वह पत्नी वंदना सिंह (53) और बड़ी बेटी अंशिका सिंह (14) और नित्या (5) के साथ महाकुंभ स्नान करने गए थे। घर पर दूसरे नंबर की बेटी थी। हादसे में अमर और नित्या की मौत हो गई। पत्नी और अंशिका गंभीर रूप से घायल हो गई। अमर के पिता शंभू सिंह, चाचा ऋषि कुमार भी पोस्टमार्टम हाउस पर गुमशुम रहे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed