यूपी के गाजीपुर जिले में हुई आनर किलिंग की घटना में पुलिस की जांच के दौरान एक और खुलासा हुआ है। इचवल गांव निवासी सोनाली सिंह के पिता ने सैदपुर के किसी साइबर कैफे से 22 फरवरी को सोनाली की गुमशुदगी का ऑनलाइन मुकदमा दर्ज कराया था।
उसकी ओर से ऐसा पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए किया गया था, लेकिन दांव उल्टा हो गया और इसके चलते पुलिस का शक और गहरा हो गया था।
दरअसल, चचेरी बहन की सगाई पर अमेठी से छुट्टी लेकर गाजीपुर के अपने गांव बभनौली आया पुलिसकर्मी अजय यादव 22 फरवरी को रामपुर गांव के बाहर सिवान में गोली लगने से घायल मिला था। इलाज के दौरान वाराणसी में उसकी मौत हो गई थी।
2 of 5
घटनास्थल पर एसपी व पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस टीम ने उसके दो साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। उनसे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने इचवल गांव में एक मकान पर छापा मारकर पुलिस ने छह लोगों को उठाया तो मामला खुल गया।
3 of 5
घटनास्थल पर एसपी व पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, अजय यादव और इचवल निवासी सोनाली सिंह (25) में कईं वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों ने 2018 में कोर्ट मैरिज कर ली थी, लेकिन युवती के परिवार वाले इसे मानने को तैयार नहीं थे। 22 फरवरी की भोर में साढ़े तीन बजे परिवार के लोगों ने सोनाली पर दबाव बनाकर मोबाइल से फोन कराकर अजय को घर बुलाया।
4 of 5
घटनास्थल पर एसपी व पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद परिवार के सदस्यों ने दोनों की जमकर पिटाई करने के बाद गोली मार दी। सोनाली की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अजय को घायल हालत में रामपुर गांव के पास फेंक दिया। पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों की निशानदेही पर युवती का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
5 of 5
ईचवल गांव युवती की निर्मम हत्या के बाद सहमे लोग
- फोटो : अमर उजाला
अजय यादव अमेठी जिले में आरक्षी था। वह रामपुर गांव के बाहर गोली लगने से घायल मिला था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। जांच में पता चला कि पास के ही गांव की एक युवती से उसने कोर्ट मैरिज की थी। युवती का शव उसके घर पास खेत से मिला है। संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है।
डॉ. ओपी सिंह, एसपी।