फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाजीपुर आनर किलिंग: लड़की के घर मिले इस सबूत से हुआ शक, बचपन का प्यार चढ़ रहा था परवान 

Wed, 24 Feb 2021 12:03 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 24 Feb 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
suspicion of slippers found by police constable at girl house in Revealed in Ghazipur Honor Killing
घटनास्थल पर एसपी व पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के खानपुर थाना के बभनौली गांव निवासी अजय सिंह यादव और ईचवल निवासी सोनाली सिंह बचपन से ही एक दूसरे को पसंद करते थे। हाईस्कूल की पढ़ाई के दौरान दोनों का प्रेम संबंध इस कदर बढ़ा कि साथ-साथ रहने की और एक-दूजे के लिए जीने-मरने की कसमें खाया करते थे।

जब दोनों अपने प्रौढ़ावस्था में आए तो अजय पुलिस महकमे में सिपाही के पद पर भर्ती हो गया। इसके बाद दोनों ने परिजनों को बिना बताए कोर्ट मैरिज कर ली। इधर, जब सोनाली सिंह के परिवार को कोर्ट मैरिज की जानकारी मिली तो उन्होंने इस शादी को स्वीकार करने से मना कर दिया।

अपनी चचेरी बहन की सगाई पर छुट्टी लेकर अमेठी से आए अजय को सोमवार की भोर में सोनाली से फोन करवाकर परिजनों ने घर बुलाया। इसके बाद सोनाली एवं अजय की परिजनों ने जमकर पिटाई की। बाद में सोनाली के पिता राजेश सिंह ने उसके सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

suspicion of slippers found by police constable at girl house in Revealed in Ghazipur Honor Killing
घटनास्थल पर एसपी व पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

बाद में अजय की कनपटी में गोली मारकर रामपुर गांव के पास फेंक आए। इधर, हत्यारे पिता ने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर घर के पास गेहूं के खेत में पुत्री के शव को दफना दिया। जब पुलिस मृतक के स्मार्ट फोन पर मिले काल डिटेल और सर्विलांस के सहारे मृतका सोनाली के घर पहुंची तो वहां से मृतक पुलिस कर्मी अजय की चप्पल बरामद हुई।
 
suspicion of slippers found by police constable at girl house in Revealed in Ghazipur Honor Killing
घटनास्थल पर एसपी व पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद तो शक और गहरा गया। पूछताछ के बाद हत्यारोपी पिता की निशानदेही पर पुत्री के शव को पुलिस ने बरामद कर पूरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुट गई। इधर, ग्रामीण भी इस घटना के बाद से जहां सकते में हैं, वहीं दोनों गांवों में चारों तरफ मातम फैला हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
suspicion of slippers found by police constable at girl house in Revealed in Ghazipur Honor Killing
घटनास्थल पर एसपी व पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार, सोमवार को भोर में साढ़े तीन बजे युवती के मोबाइल नंबर से अजय यादव को फोन करके पुलिस कर्मी को बुलाया गया था। फोन खुद लड़की ने किया था। पुलिसकर्मी अजय यादव युवती के घर पहुंचा। इसके बाद हत्यारे पिता राजेश सिंह ने घर वालों की मदद से पहले अपनी पुत्री को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया।
 
विज्ञापन
suspicion of slippers found by police constable at girl house in Revealed in Ghazipur Honor Killing
घटनास्थल पर एसपी व पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

फिर अजय यादव की कनपटी पर एक गोली दाग दी। गोली आरपार हो गई। घायल अजय को अंधेरे में ही लगभग दो किलोमीटर दूर ले जाकर रामपुर गांव के सामने फेंक आए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed