{"_id":"5b326cdb4f1c1bb16e8b9f82","slug":"gauhar-jaan-take-one-hundred-one-ginni-for-her-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"101 सोने की गिन्नी से कम में शो नहीं करतीं थी गौहर जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
101 सोने की गिन्नी से कम में शो नहीं करतीं थी गौहर जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 27 Jun 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
gauhar jaan
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने जमाने की मशहूर गायिका गौहर जान की मंगलवार को जयंती पर गूगल की ओर से डूडल बनाये जाने पर आजमगढ़ जिले के संगीत और साहित्य प्रेमियों के जेहन में उनकी यादें एक बार फिर ताजा हो गई। आगे की स्लाइड्स में देखें...
gauhar jaan
- फोटो : self
गौहर जान को अपने जमाने की सबसे महंगी अदाकारा माना जाता था। गौहर 101 सोने की गिन्नी से कम में शो नहीं करती थीं। उन्हें देश पहली ऐसी गायिका माना जाता है जिन्होंने अपने गानों की रिकार्डिंग कराई थी। उन्हें देश की पहली रिकार्डिंग सुपर स्टार का खिताब भी मिला था।
gauhar jaan
- फोटो : self
गौहर की मां विक्योरिया हेम्मिंग्स अमेरिका के आर्मेनियम मूल की थी। वो भी अच्छी डांसर और सिंगर थीं। उनकी बेटी एंजेलीना यावर्ड का 26 जून 1873 को जन्म आजमगढ़ में हुआ था। पति से तलाक के बाद विक्टोरिया बच्ची को लेकर एक अमीर के साथ वाराणसी चली गईं। वहां धर्म परिवर्तन कर अपना नाम मलिका जान और बेटी का गौहर जान रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
gauhar jaan
- फोटो : self
गौहर ने अपनी जिंदगी में कई तरह का संघर्ष भी देखे था। भारतीय संगीत में बुलंदियों को छुआ। वह देश की पहली करोड़पति गायिका थीं। 101 सोने की गिन्नी से कम में कोई शो नहीं करती थीं। गौहर की आलीशान जिंदगी का पता इससे चलता है कि उन्होंने अपनी बिल्ली द्वारा बच्चों को जन्म देने पर 20 हजार रुपये खर्च कर दिए थे।
विज्ञापन
gauhar jaan
- फोटो : self
गौहर जान चार घोड़ों वाली बग्गी में चलती थीं। कलकत्ता में बग्गी की अनुमति नहीं थी। अपने शौक को पूरा करने के लिए वे वायसराय को एक हजार रोजाना जुर्माना देती थीं। गौहर जान ने लगभग 20 भाषाओं में ठुमरी से लेकर भजन तक गाए। 600 गीत रिकॉर्ड किए गए थे। गौहर दक्षिण एशिया की पहली गायिका थीं जिनके गाने ग्रामाफोन कंपनी ने रिकॉर्ड किए।