फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम के संसदीय क्षेत्र में 'आप' की रैली में दहाड़े शत्रुघ्न सिन्हा, जानिए क्या-क्या कहा

Tue, 26 Jun 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 26 Jun 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
Shatrughan sinha speech in AAp rally at PM constituency
varanasi - फोटो : अमर उजाला
आपातकाल की बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में भाजपा सांसद और सिने स्टार शत्रुघ्न सिन्हा ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। मौका था आम आदमी पार्टी की ओर से बेनियाबाग में आयोजित जन अधिकार रैली का। उन्होंने कई मुद्दों पर तंज कसा तो वहीं अपने अंदाज से तालियां भी बटोरीं। आगे की स्लाइड्स में देखें 
Shatrughan sinha speech in AAp rally at PM constituency
varanasi - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री का नाम लिए बगैर कहा, तथाकथित चाय बेचने वाला कहां से कहां पहुंच गया तो क्या मैं बोल भी नहीं सकता। 44 साल पहले लगा आपातकाल कयामत की तारीख थी और अब लोकतंत्र के नाम पर तानाशाही है। रोजगार के नाम पर केवल वार रूम में सोशल मीडिया में ट्रोल करने वाले तैनात किए गए हैं। गंगा पर सिन्हा बोले, गंगा सूख गई और रुठ गई हैं।  
 
Shatrughan sinha speech in AAp rally at PM constituency
varanasi - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी की ओर से बेनियाबाग में आयोजित जन अधिकार रैली को संबोधित करते हुए सिन्हा ने कहा, मैं पार्टी से पहले देश का हिस्सा हूं। अच्छा काम होना और अच्छे काम का दिखना, अलग-अलग बात हैं। सत्ता परिवर्तन हुआ मगर व्यवस्था परिवर्तन नहीं हुआ। नोटबंदी और जीएसटी पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा, मैंने आवाज उठाई तो मुझसे पूछा गया कि आप कैसे बोल रहे हैं आपको जानकारी नहीं है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shatrughan sinha speech in AAp rally at PM constituency
varanasi - फोटो : अमर उजाला
वित्त मंत्री अरुण जेटली, कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधते हुए बोले-जब वकालत करने वाले वकील बाबू अर्थव्यवस्था की बात कर सकते हैं, टीवी कलाकार मानव संसाधन मंत्रालय पहुंच सकतीं हैं, मैं क्यों नहीं बोल सकता। 
उन्होंने कहा, अगर सच कहना बगावत है तो समझो मैं बागी हूं। 

 
विज्ञापन
Shatrughan sinha speech in AAp rally at PM constituency
varanasi - फोटो : अमर उजाला
जीएसटी पर तंज कसा और कहा, गांव में मुझसे लोगों ने इसका मतलब पूछा तो मैंने बताया कि गईल सरकार तोहार। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पदों का हनन हो रहा है। हिमाचल और गुजरात चुनाव एक साथ तारीख आई लेकिन हिमाचल के बाद गुजरात के चुनाव की घोषणा छह हफ्ते बाद आई। कारण, सिर्फ इतना था कि बाढ़ राहत के नाम कराए गए काम का लाभ चुनाव में उठाया जा सके।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed