फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी में अस्सी घाट के ऊपर पहुंचा पानी, वरुणा का पानी बस्तियों में घुसा, याद आ रही पिछली तबाही

Thu, 06 Sep 2018 01:49 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 06 Sep 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
Ganga water level cross assi ghat people in fear
varanasi - फोटो : amar ujala

लगातार हो रही बारिश से वाराणसी में गंगा और वरुणा नदी उफान पर हैं। जिस रफ्तार से गंगा में जलस्तर बढ़ रहा है इलाहाबाद से लेकर वाराणसी तक गंगा खतरे के निशान को पार कर सकती है। यदि ऐसा हुआ तो इलाहाबाद, वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर और बलिया में तट से लगे हजारों एकड़ खेत और रिहाइशी इलाके बाढ़ की चपेट में आ जाएंगे। गंगा जिस तेजी से बढ़ रही है, उससे तटीय इलाके के लोगों को तबाही का पिछला मंजर याद आ रहा है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
 
Ganga water level cross assi ghat people in fear
varanasi - फोटो : amar ujala


गंगा के बढ़ाव से पटेल नगर में स्थित नाले  से गंगा का पानी धीरे धीरे आगे बढ़ने लगा है। वही गंगा में लगतार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सामनेघाट, नगवा क्षेत्र में बसे लोग अपना सामान समेटने में जुट गए हैं। नगवां स्थित गंगोत्री विहार निवासी अधिवक्ता नमिता झा ने बताया कि हम सारे सामान की पैकिंग में जुटे हैं। पानी और बढ़ता है तो घर को तालाबंद कर चले जाएंगे। 
 
Ganga water level cross assi ghat people in fear
varanasi - फोटो : amar ujala

सामनेघाट के कृष्णा नगर निवासी अधिवक्ता राकेश तिवारी ने पिछली बार बाढ़ का दंश झेला था। इस बार सतर्क हैं। घर का सारा सामान दूसरी मंजिल पर शिफ्ट कर लिया है। उनके आस पड़ोस के अन्य परिवार भी ऐसा ही कर रहे हैं।   

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ganga water level cross assi ghat people in fear
flood - फोटो : amar ujala

पिछले 48 घंटों में गंगा का जलस्तर करीब डेढ़ मीटर बढ़ा है। गंगा तट के एक किलोमीटर के दायरे में बसे लोगों ने बाढ़ के डर से घर खाली करने शुरू कर दिए हैं। पानी बढ़ने अस्सी घाट पर बना सुबह-ए-बनारस का मंच डूब गया और दशाश्वमेध घाट पर स्थित शीतला माता का मंदिर डूब गया है।  
 
विज्ञापन
Ganga water level cross assi ghat people in fear
flood - फोटो : amar ujala

वरुणा नदी का पानी नक्खी घाट, कोनिया और विजईपुरा इलाके में घुसना शुरू हो गया है। नक्खी घाट इलाके में नदी तट के करीब दो दर्जन से अधिक मकान बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। लोग परिवार समेत मकान का भूतल छोड़ कर ऊपरी मंजिल पर चले गए हैं। गंगा खतरे के निशान से सिर्फ दो मीटर नीचे है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed