{"_id":"5b900c26867a557fe97851a0","slug":"purvanchal-rivers-water-level-increase-several-villages-surrounded-by-floods","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में आबादी की ओर बढ़ी नदियां, बाढ़ से घिरे कई दर्जन गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में आबादी की ओर बढ़ी नदियां, बाढ़ से घिरे कई दर्जन गांव
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:46 PM IST
विज्ञापन
flood
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल में गंगा, घाघरा, गोमती और वरुणा नदी अब आबादी की ओर बढ़ रही हैं। गाजीपुर और चंदौली में तीन दर्जन गांव पानी से घिर गए हैं। यहां लोग घरों को उजाड़कर सामान बचाने की कोशिश में लगे हैं। विभिन्न जिलों में अब तक दो दर्जन मकान ढह चुके हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें...
flood
- फोटो : amar ujala
वाराणसी में गंगा चेतावनी बिंदु से 1.16 मीटर नीचे बह रही हैं। वरुणा का पानी शहर के निचले इलाकों में भर गया है। वाराणसी में गंगा घाट किनारे के लोग घरा छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाने लगे। वरुणा का पानी नक्खी घाट, विजईपुरा में पहुंच गया।
flood
- फोटो : amar ujala
गाजीपुर में दो दर्जन गांव गोमती के पानी से घिर गए। रेवतीपुर-नगदीलपुर-गहमर बाईपास मार्ग डूब गया। कर्मनाशा का पानी धुस्का और गायघाट गांव में घुस गया। धुस्का में सामान लेकर निकल रहे बाढ़ पीड़ितों की दो छोटी नाव पलट गईं। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
flood
- फोटो : amar ujala
चंदौली में कर्मनाशा, गड़ई और चंद्रप्रभा नदी में बांधों का पानी छोडे़ जाने से 12 से अधिक गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
विज्ञापन
flood
- फोटो : amar ujala
बलिया में ग्राम पंचायत चांददियर की 10 हजार की आबादी घाघरा की चपेट में आ गई। बलिया में ही लालगंज में गंगा गांवों की ओर बढ़ रही है।