गंगा दशहरा पर काशी में गंगा स्नान के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालु उमड़ पड़े। अस्सी, दशाश्वमेध से लेकर राजघाट तक लाखों श्रद्धालुओं ने पुण्य स्नान किया। गंगा के इस पार से लेकर उस पार तक मेले जैसा मंजर दिखाई दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
2 of 6
Ganga Dussehra
- फोटो : अमर उजाला
ज्येष्ठ शुक्ल दशमी गंगा दशहरा पर रविवार को पतित पावनी में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं की रेला उमड़ पड़ा। अस्सी से राजघाट के बीच गंगा के तटों पर तिल रखने की जगह नहीं बची। स्नान के बाद गरीबों को वस्त्र, अन्न का दान करने की होड़ मची थी।
3 of 6
Ganga Dussehra
- फोटो : अमर उजाला
मान्यता है कि भगीरथ के तप के बाद कभी इसी तिथि पर गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुई थी। अवतरण दिवस पर गंगा का वेद की ऋचाओं से कहीं दुग्धाभिषेक तो कहीं महा आरती कर उत्सव मनाया गया। दशहरा पर काशी में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का अनुमान है।
4 of 6
Ganga Dussehra
- फोटो : अमर उजाला
बांधों, नहरों और नालों के चलते संकट के दौर से गुजर रही गंगा के प्रति श्रद्धाभाव में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। मध्यरात्रि के बाद से ही देश के कोने कोने स स्नानार्थियों की भीड़ गंगा किनारे पहुंचने लगी। दशाश्वमेध घाट से लगे चितरंजन पार्क में तो संतों, भक्तों के डेरे जहां-तहां पड़े हुए थे।
5 of 6
Ganga Dussehra
- फोटो : अमर उजाला
भोर में ही घंट-घड़ियाल की गूंज के साथ स्नान आरंभ हो गया। घाट की सीढ़ियों पर कहीं महिलाएं दीपदान कर रही थीं तो कहीं समूहों में हल्दी-चंदन की अल्पनाएं बनाकर मंगल गीत गाए जा रहे थे। गंगा की लहरों पर भी दीये प्रज्ज्वलित कर उनके प्रति आस्था निवेदित की जा रही थी।