फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संघ प्रचारक रहे पूर्व सांसद रामसकल जाएंगे राज्यसभा, जानिए इनके बारे में

Sun, 15 Jul 2018 10:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 15 Jul 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
Former BJP ram shakal will go rajya sabha know about him
varanasi - फोटो : अमर उजाला
राज्यसभा के लिए शनिवार को चार नए सदस्य मनोनीत किए गए हैं। आरएसएस विचारक राकेश सिन्हा, पूर्व सांसद रामसकल, मूर्तिकार रघुनाथ माहापात्रा और ओडीसी नृत्यांगना सोनल मानसिंह के नाम हैं।  इन चारों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मनोनीत किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता राम सकल यूपी के सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार सांसद रहे हैं। हाल ही में यह तब चर्चा में आए थे जब इनका एक वीडियो वायरल हुआ था। आगे की स्लाइड्स में जानिए
Trending Videos
Former BJP ram shakal will go rajya sabha know about him
ram shakal - फोटो : अमर उजाला
राज्यसभा में सदस्य के तौर पर मनोनीत किए रामशकल शिक्षा को बढ़ावा देंगे। तीन बार सांसद रहे राम शकल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसस) और भाजपा से जुड़े रहे हैं। वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव भी रह चुके हैं। उनके राज्यसभा सदस्य बनने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है। उन्होंने कहा कि वह जिले में शिक्षा के पिछड़ेपन को दूर करेेंगे।
Former BJP ram shakal will go rajya sabha know about him
राज्यसभा
सोनभद्र के शिल्पी गांव के निवासी रामशकल का जन्म 21 मार्च, 1963 को हुआ है। उन्होंने 1986 में राजनीति विज्ञान से स्नातकोत्तर की शिक्षा ली। 1986 से 1996 तक वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य रहे। 1990 में संघ के तहसील प्रचारक और 1991 से 1996 तक जिला प्रचारक रहे। 1999 से 2000 तक भाजयुमो के राष्ट्रीय सचिव, 2008 से 2009 तक भाजपा के प्रदेश मंत्री रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Former BJP ram shakal will go rajya sabha know about him
ram shakal - फोटो : अमर उजाला
रामशकल ने पहली बार 1996 में राबर्ट्सगंज सुरक्षित सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ा और उन्हें जीत हासिल हुई। इसके बाद वह 1998 और 1999 में भी लोकसभा का चुनाव लड़े और चुने गए। हालांकि 2004 और 2009 के चुनाव में उन्हें शिकस्त मिली। फिलहाल, रामशकल भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हैं और 15 जुलाई को मिर्जापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के प्रभारी भी बनाए गए हैं। 
विज्ञापन
Former BJP ram shakal will go rajya sabha know about him
ram shakal - फोटो : अमर उजाला
 राम शकल ने कहा कि सोनभद्र शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा है। उनका प्रयास इस पिछड़ेपन को दूर करना। मिर्जापुर और कुशीनगर में संघ के पदाधिकारी रह चुके राम शकल ने कहा कि सोनभद्र के विकास के लिए वह हरसंभव प्रयास करेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, अपना दल (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमएलसी आशीष पटेल, रामकुमार विश्वकर्मा ने उन्हें बधाई दी है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed