फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखें तस्वीरेंः मैक्सिको के कस्टम अफसर जोड़े ने काशी में हिंदू रीति से लिए सात फेरे

Tue, 14 Nov 2017 10:41 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 14 Nov 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
foreigner love couple do hindu marriage in kashi
foreginer - फोटो : अमर उजाला
मैक्सिको के कस्टम अफसर जोड़े ने सोमवार को दशाश्वमेध घाट पर हिंदू रीति से शादी रचाई। अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। गंगा और बाबा विश्वनाथ को साक्षी मानकर जनम-जनम का साथ निभाने का वचन लिया। तीर्थ पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ वर-वधू के विवाह की रस्में पूरी कराईं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

 
foreigner love couple do hindu marriage in kashi
foreigner - फोटो : अमर उजाला
 परिणय सूत्र में बंधने के बाद नवदंपती ने मां गंगा की पूजा की। गंगा किनारे फूलों से सजे मंडप में कस्टम अफसर एलिक्जेंद्रो अपने मित्रों के साथ शेरवानी और पायजामा में पहुंचे। उनके साथ ही उसी विभाग में काम करने वाली जोसेफा लाल साड़ी में थीं। 
foreigner love couple do hindu marriage in kashi
foreigner - फोटो : अमर उजाला
गंगा मंदिर के अर्चक कार्तिक पांडेय ने हिंदू रीति से मंत्रोच्चार के साथ शादी कराई। इस दौरान मैक्सिको के ही वकील एलेन ने कन्यादान किया। जबकि उनके साथ आईं मैक्सिको एयरलाइंस की वित्त विभाग की अधिकारी वेयादरीश ने सिंदूर बहोरने की रस्म निभाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
foreigner love couple do hindu marriage in kashi
foreigner - फोटो : अमर उजाला
शादी के बाद एलिक्जेंद्रो ने बताया कि वर्ष 2010 में मैक्सिको यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान उनकी मुलाकात जोसेफा से हुई थी। उसके बाद नजदीकियां बढ़ती गईं और दोनों साथ रहने लगे। हाल में ही काशी यात्रा से लौटे कुछ मित्रों ने उनको जब यहां की वैवाहिक परंपरा के बारे में बताया तब उन्होंने यहां आकर हिंदू परंपरा से विवाह रचाने का फैसला किया। 
विज्ञापन
foreigner love couple do hindu marriage in kashi
foreigner - फोटो : अमर उजाला
शादी के लिए वह अपने मित्रों के साथ रविवार को यहां पहुंचे। मंगलवार को यह जोड़ा वतन वापसी करेगा। उनके गाइड संघर्ष लाल यादव ने बताया कि होटल में ही एलिक्जेंद्रों ने इच्छा जताई कि वह गंगा तट पर ही हिंदू रीति से शादी करेंगे। इसके बाद पुरोहितों से संपर्क कर सभी इंतजाम कराए गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed