महामना की पुण्य भूमि का कोना-कोना शनिवार को देश की विविध संस्कृतियों और लोक कलाओं के रंग में रंगा नजर आया। कैंपस के चौराहे से लेकर स्वतंत्रता भवन तक इसकी बानगी पेश कर रहे थे। कहीं हरियाणा का बीन जोगी तो कहीं राजस्थान के बहुरूपियों का रंग जमा था।
बीएचयू में हर ओर निखरे लोक संस्कृति और कला के रंग
2 of 11
बीएचयू में राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव
- फोटो : bhu
लोक संस्कृतियों के साथ हर ओर थी मस्ती और उल्लास। कच्ची घोड़ी नृत्य ने तो संस्कृति महोत्सव में अलग ही उल्लास भर दिया। बीएचयू में शनिवार से शुरू हुए राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के लिए समूचा परिसर देश भर की लोक कलाओं से सजा है। विश्वविद्यालय का हर चौराहे पर मनमोहक रंगोलियां सजीं।
बीएचयू में हर ओर निखरे लोक संस्कृति और कला के रंग
3 of 11
राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव
- फोटो : bhu
अलग-अलग शहरों से आए कलाकारों ने अपनी लोक कलाओं का प्रदर्शन किया। एलडी गेस्ट हाउस, एमएमवी तिराहा, भारत कला भवन, विश्वनाथ मंदिर समेत विभिन्न स्थानों पर पंजाब, केरल, हरियाणा, राजस्थान के कलाकारों ने अपना हुनर दिखाया।
बीएचयू में हर ओर निखरे लोक संस्कृति और कला के रंग
4 of 11
National Cultural Festival
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के जोगी बीन कलाकारों ने बीन पर देशभक्ति धुन के साथ नागिन धुन बजाते नजर आए। राजस्थान के कलाकारों ने जगह-जगह कच्ची घोड़ी नृत्य प्रस्तुत कर लुभाया।
बीएचयू में हर ओर निखरे लोक संस्कृति और कला के रंग
5 of 11
National Cultural Festival
- फोटो : अमर उजाला
मलखंभ की हैरतअंगेज कलाबाजियों ने भी दर्शकों को हैरत में डाला। शाम को उद्घाटन समारोह के बाद स्वतंत्रता भवन में भी इन कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।