गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण शवदाह करने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जिले के छह श्मशान घाट पानी में समा गए हैं और दो पर ही शवदाह हो रहा है। मणिकर्णिका घाट पर शवदाह के लिए घुटने भर पानी में खड़े होकर पांच घंटे तो वहीं हरिश्चंद्र घाट पर गलियों में शवदाह की जगह कम होने के कारण ढाई से तीन घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। अंतिम संस्कार के लिए अब दो से तीन गुना ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है।
Flood Alert: पानी में खड़े होकर करना पड़ रहा पांच घंटे इंतजार, मणिकर्णिका घाट पर लकड़ी व नाव भाड़े में बढ़ोतरी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 05 Aug 2025 05:43 AM IST
सार
वाराणसी में बाढ़ के कारण लोगों को शवदाह के लिए भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। मर्णिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर पानी बढ़ जाने से क्रमश: छतों और गलियों में शवदाह किए जा रहे हैं। वहीं, शिकायत है कि लोगों से मनमना पैसा भी वसूला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन