फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Flood Alert: खतरे के निशान से 97 सेंटीमीटर ऊपर जाकर स्थिर हुईं गंगा, परेशानियां बरकरार; देखें बाढ़ की तस्वीरें

Wed, 06 Aug 2025 11:07 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 06 Aug 2025 11:07 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में बाढ़ का पानी एक बार फिर स्थिर हो गया है लेकिन परेशानियां बरकरार हैं। राहत शिविर में लोग अपना दिन काट रहे हैं। जिला प्रशासन की तरफ से उन्हें सारी सुविधाएं दी जा रही हैं।

विज्ञापन
Flood Alert Ganga stabilized after reaching 97 cm above danger mark troubles persist pictures of flood
पानी के बीच एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते बाढ़ पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला

Flood in Varanasi: आठ दिनों तक अनवरत बढ़ने के बाद गंगा का जलस्तर मंगलवार की दोपहर स्थिर हो गया। इसके बावजूद गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 97 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। पिछले 28 घंटे में गंगा के जलस्तर में 20 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। केंद्रीय जल आयोग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 12 घंटे में गंगा के जलस्तर में कमी आएगी। 



Flood Alert Ganga stabilized after reaching 97 cm above danger mark troubles persist pictures of flood
गंगा नदी का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय जल आयोग की ओर से मंगलवार की सुबह आठ बजे जारी बाढ़ बुलेटिन के अनुसार गंगा का जलस्तर 72.22 मीटर पर स्थिर था। दोपहर तक जलस्तर में एक सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई और 12 बजे जलस्तर 72.23 मीटर तक पहुंच गया। 

Flood Alert Ganga stabilized after reaching 97 cm above danger mark troubles persist pictures of flood
सामने घाट पर लगा बाढ़ का पानी। - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय जल आयोग के पूर्वानुमान के अनुसार छह अगस्त को सुबह आठ बजे तक जलस्तर में 11 सेंटीमीटर कमी आने की संभावना है। गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण शहर से लेकर गांव तक की आबादी प्रभावित है। घाटों को डुबोने के बाद शहर की सड़कों पर तीन से चार फीट तक बाढ़ का पानी लगा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Flood Alert Ganga stabilized after reaching 97 cm above danger mark troubles persist pictures of flood
बाढ़ इलाकों में परेशानी। - फोटो : अमर उजाला

बनारस में छह मिमी बारिश के बावजूद 7 डिग्री बढ़ा तापमान
बनारस में ग्रामीण इलाकों में दोपहर से रात आठ बजे तक रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। वहीं, शहरी इलाकों में धूप खिली रही। मंगलवार को चौबेपुर, चिरईगांव, आशापुर और सारनाथ आदि इलाकों में छह मिमी तक बारिश हुई। इसके बावजूद जिले का तापमान सोमवार के मुकाबले मंगलवार को करीब सात डिग्री तक ऊपर चला गया। अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 1.1 डिग्री ज्यादा था। सोमवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन
Flood Alert Ganga stabilized after reaching 97 cm above danger mark troubles persist pictures of flood
पानी के बीच चल रहे वाहन। - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री कम 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बारिश या आंधी का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बनारस में इस साल अगस्त में पहली बार मंगलवार को तेज धूप खिली और धरती गीली होने के चलते मौसम में उमस बढ़ गई। हवा में नमी 90 फीसदी से ज्यादा दर्ज की गई। बनारस में इस मानसून सीजन में कुल 535.9 मिमी बारिश हुई। ये सामान्य के 415.6 मिमी से 29 फीसदी ज्यादा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed