{"_id":"5bc6335dbdec22695e0fe658","slug":"fire-in-running-bike-at-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चलते-चलते अचानक गिरी बाइक में लगी आग, परिवार ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलते-चलते अचानक गिरी बाइक में लगी आग, परिवार ने भागकर बचाई जान
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 17 Oct 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
बनारस में मंगलवार की रात बाइक पर एक परिवार के तीन लोग जा रहे थे। इसी दौरान अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गई। बाइक पर सवार कोई कुछ भी समझ पाता कि इससे पहले उसमें आग लग गई। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
varanasi
- फोटो : amar ujala
गनीमत रही आग लगने से पहले बाइक सवार परिवार ने भाग कर किसी तरह से अपनी जान बचाई। घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई लेकिन दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच पाई। जिससे बाइक जलकर राख हो गई।
varanasi
- फोटो : amar ujala
शिवपुर निवासी पिंकू गुप्ता मंगलवार की रात अपने परिवार के साथ दुर्गा पूजा देखने पड़ाव की ओर जा रहे थे। इस दौरान सबकुछ सामान्य था और बाइक भी आराम से चल रही थी। मालवीय पुल पर अचानक बाइक स्लिप की और सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
जब तक परिवार के लोग संभल पाते तब तक बाइक में आग लग गई थी। पिंकू गुप्ता ने बताया कि परिवार ने भाग कर किसी तरह से अपनी जान बचाई। जैसे ही लोगों ने घटना को देखा लोग दौड़कर उनकी तरफ आए।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
राहगीरों ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी लेकिन करीब आधे घंटे बाद भी दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच पाई थी। जिसके कारण बाइक जलकर राख हो गई। घटनास्थल रामनगर थाना क्षेत्र में होने के कारण वहां की पुलिस बाइक का जला हुआ अवशेष साथ ले गई।