{"_id":"5a7842534f1c1ba0268b86b9","slug":"film-super-30-shooting-location-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनारस का रामनगर किला बना पटना विश्वविद्यालय, देखने को उमड़ रहा हुजूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस का रामनगर किला बना पटना विश्वविद्यालय, देखने को उमड़ रहा हुजूम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 06 Feb 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
super 30
- फोटो : अमर उजाला
फैंटम मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बन रही फिल्म ‘सुपर 30 में पटना के कोचिंग संचालक और गणितज्ञ आनंद कुमार की जीवनी रूपहले पर्दे पर जीवंत होगी। इस फिल्म में पूरी तरह से बनारस का कलेवर और रंग नजर आएगा। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
super 30
- फोटो : twitter
फिल्म निर्माता कंपनी ने बताया कि फिल्म के ज्यादातार सीन वाराणसी में शूट किए जाएंगे। मंगलवार से चार दिनों तक फिल्म की शूटिंग रामनगर के ऐतिहासिक किले से शुरू होगी।
Hrithik Roshan and Anand Kumar
मंगलवार की सुबह किले के पिछले हिस्से में स्थित व्यास मंदिर के नीचे खिड़किया घाट पर शूटिंग शुरू होगी। यह वही जगह है जहां भारतीय सिनेमा की सुपर हिट फिल्म ‘रांझना’ के अधिकांश सीन फिल्माए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार
- फोटो : अमर उजाला
यह जगह ज्यादातर आम लोगों के लिए बंद रहती है। दूसरे दिन कुंवर आवास के ऊपर स्थित बलुआ घाट पर फिल्म के कई महत्वपूर्ण सीन फिल्माए जाएंगे।
विज्ञापन
आनंद कुमार बच्चों को देंगे फ्री में कोचिंग
- फोटो : amar ujala
तीसरे दिन ‘सुपर 30’ फिल्म के मुख्य पात्र आनंद कुमार को पटना विश्वविद्यालय से डिग्री मिलने का सीन फिल्माया जाएगा। यह सीन किले के मुख्य द्वार से घुसते ही प्रशासनिक भवन के सामने शूट होगा। जिसके लिए प्रशासनिक भवन को पटना विश्वविद्यालय का स्वरूप दिया गया है।