{"_id":"5a31320e4f1c1b8d698c16c8","slug":"film-mohalla-assi-will-be-released-soon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनारस में बनी फिल्म मोहल्ला अस्सी जल्द होगी रिलीज, हाईकोर्ट ने दी हरी झंडी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में बनी फिल्म मोहल्ला अस्सी जल्द होगी रिलीज, हाईकोर्ट ने दी हरी झंडी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 15 Dec 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
मोहल्ला अस्सी फिल्म का सीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस में शूट हुई फिल्म मोहल्ला अस्सी को दिल्ली हाईकोर्ट ने सिर्फ एक कट और ए सर्टिफिकेट के साथ फिल्म रिलीज करने की हरी झंडी दे दी है। फिल्म जल्द ही रिलीज होगी। बता दें कि विवादित संवादों के चलते लंबे समय से सेंसर बोर्ड में फिल्म अटकी थी। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया था। आगे की स्लाइड्स देखें...
demo pic
कोर्ट के पचड़े में फंसी इस फिल्म के रिलीज होने का रास्ता साफ होने पर फिल्म निर्माता ने कहा कि वे इसे जल्द से जल्द सिनेमाघरों में प्रदर्शित करने का प्रयास करेंगे।
अस्सी घाट
फिल्म मोहल्ला अस्सी साहित्यकार डॉक्टर काशीनाथ सिंह के मशहूर उपन्यास काशी का अस्सी पर आधारित है। जो धर्म और आस्था के व्यवसायीकरण पर चोट करती है। इस फिल्म की पूरी शूटिंग वाराणसी के अस्सी मोहल्ला और उसके आस पास हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला अस्सी फिल्म का एक सीन
उपन्यास के मुख्य किरदार तन्नी गुरु रहे हैं जिसकी भूमिका फिल्म में सनी देओल निभा रहे हैं, जबकि और दूसरे चरित्र में भोजपुरी स्टार रवि किशन हैं।
विज्ञापन
मोहल्ला अस्सी
मोहल्ला अस्सी निर्माता विनय तिवारी ने कहा कि हमें हाईकोर्ट के आदेश की प्रति मिल गई हैं। इंतजार की घड़ियां खत्म हुई। फिल्म जल्द से जल्द प्रदर्शित होगी। फिल्म अच्छी बनी है और दर्शकों को भी पसंद आएगी। फिल्म के संवाद में कुछ गालियां हैं जो सामान्य बातचीत के दौरान बनारस में इस्तेमाल की जाती हैं।