{"_id":"5a6e002a4f1c1ba3268b6f85","slug":"female-teacher-beaten-by-school-principal-in-azamgarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में महिला टीचर की इज्जत के साथ खिलवाड़, प्रिंसिपल व उसके बेटे ने किया यह शर्मनाक काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में महिला टीचर की इज्जत के साथ खिलवाड़, प्रिंसिपल व उसके बेटे ने किया यह शर्मनाक काम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
azamgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के एक स्कूल में प्रधानाध्यापक व उसके बेटे ने ऐसा गंदा काम किया। जिसने इंसानियत को धब्बा लगा दिया। प्रदेश के आजमगढ़ जिले में यह घटना घटी। आगे की स्लाइड्स में जानें पूरा मामला...
azamgarh
जिले में एक महिला शिक्षामित्र को स्कूल ने खुलने पर प्रधानाध्यापक की शिकायत एबीएसए से कर दी। जिससे एबीएसए ने प्रधानाध्यापक को फटकार लगा दी। इस बात से नाराज होकर प्रधानाध्यापक और उसका बेटा रिवाल्वर लेकर स्कूल पहुंचा। इसके बाद दोनों ने मिलकर शिक्षामित्र को पटक पटककर पीटा। जिससे शिक्षामित्र और उसकी की बेटी घायल हो गए। शिक्षामित्र की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
azamgarh
रविवार को पल्स पोलियो अभियान के तहत डीएम ने जूनियर तक के सभी विद्यालयों को खोलने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में जिले के बरदह थाना क्षेत्र के नर्वे गांव में इस क्रम में बरदह थाने के नर्वे गांव में स्थित प्राइमरी स्कूल में तैनात शिक्षामित्र सुधा सिंह अपनी बेटी को लेकर स्कूल पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
azamgarh
स्कूल बंद होने पर प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश सिंह को फोन किया। पर 11 बजे तक स्कूल न खुलने पर सुधा ने एबीएसए मार्टीनगंज अवधेश सिंह को फोन किया। एबीएसए ने प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई। तब ओमप्रकाश सिंह अपने बेटे आलोक सिंह को लेकर स्कूल पहुंचे। आरोप है कि शिकायत करने को लेकर उन लोगों ने सुधा सिंह से मारपीट की। इस दौरान आलोक के हाथ में रिवाल्वर था। मारपीट में सुधा की बेटी को भी चोट लगी।
विज्ञापन
azamgarh
वहीं एक निजी अस्पताल में भर्ती सुधा ने फोन पर बताया कि आलोक रिवाल्वर लिए हुए था और उससे गोली मारने की धमकी दे रहा था। जबकि पुलिस आलोक के पास तमंचा होने की बात बता रही है। घटना के संबंध में सीओ लालगंज संतोष सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।