फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी को न्याय दें या इच्छामृत्यु की इजाजत, रूला देगी एक पिता की कहानी 

Sun, 10 Jun 2018 03:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Updated Sun, 10 Jun 2018 03:47 AM IST
विज्ञापन
Father demand euthanasia for his dauhter
bhadohi - फोटो : अमर उजाला
दुनिया में कोई पिता अपनी औलाद के लिए मौत की मांग नहीं करेगा, लेकिन एक पिता ऐसा भी है जो अपनी बेटी के लिए इच्छामृत्यु चाह रहा है। पिता की बेबसी की कहानी सुनकर आप रो पड़ेगें। आगे की स्लाइड्स में जानें मामला...


 
Father demand euthanasia for his dauhter
bhadohi - फोटो : अमर उजाला
झारखंड के रांची निवासी किशोर कुमार गाबा चाय बेचकर अपना परिवार चलाते हैं। वह अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए अपने ग्रह जिले से दूसरी बार दिल्ली के लिए साइकिल यात्रा पर निकले। शनिवार को वह यूपी में भदोही के गोपीगंज पहुंचे। 

 
Father demand euthanasia for his dauhter
bhadohi - फोटो : अमर उजाला
यहां उन्होंने लोगों को जब अपनी बेटी के साथ ज्यादती के कारनामे सुनाए तो लोग मर्माहत हो गए। उन्होंने कहा कि सरकार या तो उनकी बेटी को न्याय दिलाए या तो मौत को गले लगाने की इजाजत दे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या तो बेटी बचाओ का नारा बंद करें या मेरी बेटी को न्याय दिलाएं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Father demand euthanasia for his dauhter
bhadohi - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 में स्कूल जाते समय कुछ मनबढ़ लोगों ने उनकी बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया था। अब वे लोग उसकी शादी भी नहीं होने दे रहे हैं। इससे परेशान पिता ने आमिर खान के शो सत्यमेव जयते के माध्यम से बेटी को न्याय दिलाने के लिए जनवरी 2017 में साइकिल से मुंबई गए थे। वहां उन्होंने अभिनेता आमिर खान से मुलाकात कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई थी। 

 
विज्ञापन
Father demand euthanasia for his dauhter
पीएम माेदी
अब वह प्रधानमंत्री से मिलने से साइकिल लेकर दिल्ली जा रहे हैं। यात्रा के 10वें दिन गोपीगंज पहुंचे गरीब पिता की व्यथा सुनकर हर कोई हैरान रह गया। उन्होंने कहा कि सरकार यदि मेरी बेटी को न्याय नहीं दिला सकती तो मुझे और बेटी को इच्छामृत्यु की अनुमति दे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed